Delhi : दिल्ली में महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत इन नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत इन नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Delhi : दिल्ली में महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस असर पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रपिता के आदर्शों ने मानवता के इतिहास की दिशा बदल दी. आज भी बापू भारत के विकास की दिशा तय कर रहे हैं. 

उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि व्यक्ति का साहस और उसकी सादगी कैसे किसी बड़े बदलाव का औजार बन सकता है. बापू को सेवा और करुणा में विश्वास था, जो लोगों को सशक्त बनाने का मूल आधार है. उनकी जयंती उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेने का दिन है. देश उनका रास्ता अपनाकर विकसित भारत का निर्माण कर सकता है. हम सभी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर विकसित भारत की ओर अग्रसर होंगे. उनके विचारों ने लाखों भारतीयों को अंग्रेजी शासन के खिलाफ लाखों भारतीयों स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया.

गांधी के सपनों को साकार करेंगेः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन सभी देशवासियों के लिए बापू के आदर्शों और जीवन के मूल्यों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है. उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, शांति और अहिंसा के रास्त पर चलने की प्रेरणा दी. उनके संदेश संपूर्ण मानवता के अमूल्य हैं. उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम सशक्त भारत की निर्माण करेंगे. वे जीवन भर छूआछूत, निरक्षता, नशाखोरी और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करते रहे. उन्होंने अपने संकल्प से समाज के कमजोर तबके को संबल प्रदान किया. बापू शांति के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगेः राहुल 

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही भाइचारे के साथ मानवता के साथ हम बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं. उनके आदर्श हमें नफरत के सामने सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे. 

गांधी शोध का विषय रहे हैंः योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी जी शोध और जिज्ञासा का विषय रहे हैं. दुनिया आज भी यह समझने का प्रयास कर रही है क्या सिर्फ सत्य और अहिंसा के रास्ते से आजादी हासिल की जा सकती है, लेकिन भारत ने ऐसा कर दिखाया. देश की आजादी में स्वदेशी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है. हमारी आजादी की लड़ाई ने दिखाया कि सत्य अहिंसा और स्वदेशी के सहारे आजादी हासिल की जा लकती है.