सनातन धर्म के अनुसार शाम के समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!
Never Do These Things Evening: सनातन धर्म में कहा जाता है कि, माता लक्ष्मी शाम के समय घर में आगमन करती है। इस समय पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। लेकिन शाम के समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी है, जिन्हें भूलकर भी शाम के समय घर की चौखट पर नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि शाम के समय क्या न करें?
गेट पास न रखें डस्टबिन
अगर आप भी घर के दरवाजे के पास डस्टबिन या कचरा रखते हैं तो आज ही इसे करना बंद कर दें। क्योंकि अगर आप घर के दरवाजे के पास कचड़ा रखते हैं तो मां लक्ष्मी आपके घर पर गंदगी देखकर दरवाजे से ही लौट जाएंगी। इसलिए मुख्यद्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए।
दरवाजे पर न रखें जूते-चप्पल
अपने घर के सामने या दहलीज पर जूते-चप्पल रखना अशुभ माना जाता है। शाम के समय दरवाजे पर भूलकर भी स्लीपर नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि, अगर दरवाजे के पास जूते-चप्पल रखें तो परिवार में अशांति फैल सकती है। इसलिए शाम के समय दरवाजे में चप्पल रखने से बचना चाहिए।
शाम के समय दरवाजे को खुला रखें
बुजुर्गों के मुताबिक, शाम के समय कभी भी दरवाजा बंद करके नहीं रखना चाहिए। क्योकि दरवाजे से सकारात्मक ऊर्जा और माता लक्ष्मी शाम के समय प्रवेश करती हैं। इस वजह से शाम के समय दरवाजा बंद रखना सही नहीं माना जाता।
शाम को न लगाएं झाड़ू
मान्यता है कि, शाम के समय घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है, शाम के समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी रुठ जाती है। अगर कभी शाम के समय घर की सफाई करना अगर जरूरी हो तो झाड़ू लगाएं। लेकिन कचरा बाहर न फेंके। न ही चौखट के पास न रखें।
घर के दरवाजे पर रखे लाइटिंग
कभी भी घर के दरवाजे पर अंधेरा न रखें। एक बल्ब बाहर लगाकर रखें। और शाम के समय जलाकर रखें। क्योंकि अंधेरा नकारात्मका का प्रतीक माना जाता है। वहीं अगर लाइटिंग रहे तो इससे घर में सकारात्मकता आती है।