Airtel का नया धमाकेदार प्लान: डेली 4GB डेटा के साथ एंटरटेनमेंट का मजा भी मुफ्त!
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और किफायती मंथली प्लान पेश किया हैं. इस प्लान में सिर्फ 449 रुपये में यूजर्स को डेली 4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और डेली 100 SMS का लाभ मिलेगा.
प्लान की खासियत Airtel का यह डेली 4GB डेटा वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता हैं. इसमें 4G यूजर्स को डेली 4GB डेटा मिलेगा, जबकि 5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा का फायदा रहेगा.
एंटरटेनमेंट और अन्य बेनेफिट्स इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके एंटरटेनमेंट और डिजिटल बेनेफिट्स हैं. यूजर्स को 28 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन, 30GB Google One Cloud Storage, Apple Music, Airtel XStream Play Premium, और Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट की सुविधा भी मुफ्त मिलेगी.
किसके लिए है यह प्लान सबसे बेहतर? यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है, जिन्हें ऑनलाइन मूवी, वेब सीरीज और स्ट्रीमिंग के लिए ज्यादा डेटा की जरूरत हैं. 4G यूजर्स भी अब ज्यादा डेटा का आनंद आराम से ले सकते हैं. Airtel का यह नया डेली 4GB डेटा प्लान डेटा लवर्स के लिए सच में एक पैक्ड डील साबित हो सकता हैं. 449 रुपये में डेटा और एंटरटेनमेंट का पूरा पिटारा मिलना इसे किफायती और आकर्षक बनाता हैं. यह भी पढ़े: इस देश ने हटाए नोटों से 4 जीरो, अब 10,000 रियल हुआ सिर्फ 1 रूपए, जानिए क्यों?