भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौ

पहले अपनी लिव-इन पार्टनर का सिर फोड़ा, फिर खुद को मारा चाकू, व्यक्ति की मौत, महिला घायल

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जिसने प्यार की परिभाषा ही बदल दी है। घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जहा एक व्यक्ति ने अपनी लिन-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना सोनागिरी सी-सेक्टर में रविवार सुबह 11 बजे की है।

हद तो तब हो गई जब महिला को मरा हुआ समझकर इसके बाद  व्यक्ति ने अपने गले और पेट पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

5 साल पहले हो चुकी है लक्ष्मण की पत्नी की मौत

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के मुताबिक लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (50) सोनागिरी के सी-सेक्टर झुग्गी बस्ती में रहता था और निजी वाहन चालक था। उसकी पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से उसके साथ मोहल्ले की ही कल्पना भारती लिव-इन में रह रही थी। 

पुलिस बोली- कल्पना के चरित्र पर शक करता था

सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिस चाकू से लक्ष्मण ने खुद पर हमला किया था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसी भिजवाया गया है।

पुलिस का कहना है कि घटना का सटीक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पूछताछ में सामने आया है कि लक्ष्मण, कल्पना के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।