16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी
Raipur Jewellery Theft: रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में सालो से काम कर रहे कर्मचारी ने करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की गोल्ड ज्वेलरी चोरी कर ली। CCTV में चोर का पता चला, जिसके बाद व्यापारी ने कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
आरोपी 16 साल से शोरुम में कर रहा था काम
कारोबारी ने पुलिस को बताया कि- 'सूरज साहू नाम का कर्मचारी पिछले 16 साल से उनकी दुकान में काम कर रहा था। आरोपी पर रोजाना डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को वापस लॉकर में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी थी।'
उन्होंने आगे बताया कि-
'9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान सूरज साहू ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।'
कैसे हुआ चोरी का खुलासा?
13 अप्रैल को जब स्टॉक का मिलान किया गया तो सोने के जेवर कम थे। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि - करीब 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब है। इसके बाद कारोबारी ने कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला इसके बाद व्यापारी ने शोरुम में लगे CCTV खंगाले गए फिर हुआ खुलासा।
CCTV से हुआ खुलासा
जब फुटेज चेक किए गए तो सामने आया कि, शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहा था। गायब हुए सोने में अलग-अलग डिजाइन और किस्म के जेवर शामिल थे और उस चोरी किए गए ज्वेलरी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई गई।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि- 'शिकायत के आधार पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।' आरोपी की तलाश कर रही है।