Jio के 9वें एनिवर्सरी सेलिब्रेशन पर 3 महीने के सबसे सस्ते प्लान्स, मिल रहे Netflix, Amazon Prime और Swiggy जैसे कई फायदे
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रिलायंस जियो अपने 9वें एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के मौके पर यूजर्स के लिए पेश कर रहा है 84 दिन यानी करीब 3 महीने की वैलिडिटी वाले बेहद किफायती प्रीपेड प्लान्स. इन प्लान्स में न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलता है, बल्कि Netflix, Amazon Prime, SonyLIV, Zee5 और Swiggy जैसे पॉपुलर सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिए जा रहे हैं.
आइए जानते है जियो के सबसे सस्ते और पॉपुलर 5 प्लान्स के बारे में:
₹889 वाला JioSaavn Pro प्लान जियो का सबसे सस्ता प्लान ₹889 का हैं. इसमें रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/Day की सुविधा मिलती हैं. साथ ही JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा, जो म्यूजिक लवर्स के लिए शानदार ऑफर हैं. इसके अलावा यूजर्स को JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी फ्री मिलेगा.
₹1028 वाला Swiggy One Lite प्लान ₹1028 का यह प्लान खास तौर पर फूड डिलीवरी और लाइट सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए है। इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ Swiggy One Lite का सब्सक्रिप्शन शामिल हैं. यूजर्स को ₹50 कैशबैक और जियो के एनिवर्सरी ऑफर के सभी लाभ भी मिलेंगे.
₹1029 वाला Amazon Prime प्लान यदि आप Amazon Prime का मज़ा लेना चाहते हैं तो ₹1029 वाला प्लान आपके लिए बेस्ट हैं. 84 दिन की वैलिडिटी के साथ यह प्लान रोजाना 2GB डेटा, Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, JioTV, JioAICloud और Zomato Gold व EaseMyTrip जैसे ऑफर भी देता हैं.
₹1049 वाला SonyLIV + Zee5 प्लान ₹1049 के इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/Day शामिल हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें SonyLIV और Zee5 दोनों के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री मिलते हैं. यह प्लान मनोरंजन प्रेमियों के लिए परफेक्ट हैं.
₹1299 वाला Netflix प्लान जियो का सबसे प्रीमियम प्लान ₹1299 का हैं. इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Netflix (Mobile) सब्सक्रिप्शन शामिल हैं. इसके अलावा JioTV और JioAICloud भी फ्री मिलते हैं. इस प्लान में जियो के एनिवर्सरी ऑफर के तहत Ajio, Reliance Digital, Zomato Gold और Netmeds पर अतिरिक्त डिस्काउंट्स का भी फायदा मिलेगा. जियो का यह एनिवर्सरी ऑफर उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है, जो लंबी वैलिडिटी, डेटा और मनोरंजन के साथ सब्सक्रिप्शन सर्विसेज का पूरा लाभ लेना चाहते हैं.
यह भी पढ़े: पटना में तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज, देशी धोती-कुर्ता में रैंप वॉक करते दिखे, देखें Viral Video