सनकी पति ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!
Darbhanga Hatya News: बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, इसकी वजह से 2 बच्चों और पत्नी की मौत हो गई। वहीं 1 बच्चा गंभीर रुप से घायल है। महिला के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मामूली बातों पर हुआ झगड़ा
बताया गाय कि, आरोपी संदीप दास परिवार के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद संदीप का गुस्सा इतना बढ़ गया की। उसने डंडे और लोहे की रॉड से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। इतना मारा कि पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेजा। वहीं हत्या के आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस की नगिरानी में घायल का इलाज हो रहा है। पुलिस सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 30 वर्षीय फूल कुमारी दास, उसके सात वर्षीय पुत्र ह्रदय दास और छह वर्षीय पुत्री संध्या दास के रूप में की गई है। ये लोग पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला अंतर्गत कुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं 5 वर्षीय सोन दास गंभीर रुप से बीमार है। इसका इलाज जारी है।
मृतका के भाई का बयान
मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि- 'सुबह में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद संदीप ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दरभंगा के पतोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची'
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं।