जमीन विवाद के चलते भतीजे ने चाचा की गोली मारकर कर दी हत्या!
Uncle Murder News: भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भतीजे ने चाचा की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि, भतीजा CRPF की नौकरी कर रहा था। वो नौकरी छोड़कर गांव आया था। फिर चाचा से जमीन को लेकर विवाद था, इस वजह से भतीजे ने चाचा की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या करके भागा भतीजा
गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भतीजा गोली मारने के बाद कट्टा और मोबाइल घर के पास फेंककर फरार हो गया। पड़ोसी घायल को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। फिर पड़ोसियों से पूछताछ की, तो पड़ोसियों ने बताया कि- 'अनिल 2 साल पहले ही CRPF से नौकरी छोड़कर घर आ गया था। साहब सिंह का बेटा भी धौलपुर पुलिस में है।'
DSP सुरेश कुड़ी ने बताया कि - 'वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। भागते समय उसने घटना में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और मोबाइल घर के पास ही फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर जब्त कर लिया है।'
मृतक की पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक पहचान 70 वर्षीय साहब सिंह के रुप में की गई। वहीं आरोपी भतीजे का नाम अनिल उर्फ अन्नू है, जिसकी उम्र 38 वर्ष है।
बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच जमीन के लेकर झगड़ा हुआ था। इस वजह से आरोपी ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।
आरोपी शराब पीने का आदी
आरोपी शराब पीने का आदी है, जिसकी वजह से वह गांव स्थित मकान में परिवार से अलग रह रहा था। आरोपी के पिता मान सिंह भरतपुर में RAC में हैं। आरोपी का परिवार भरतपुर में ही रहता है।
DSP ने बताया कि- 'प्रारंभिक जांच में आरोपी और उसके चाचा के बीच किसी पुराने विवाद की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि वारदात के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के समय आरोपी नशे में था और उसी दौरान उसने चाचा पर गोली चला दी।'