In Dhamtari district, a pickup vehicle struck two

पिकअप वाहन की चपेट में आने से 1 पुलिसकर्मी की मौत, 1 घायल

पिकअप वाहन की चपेट में आने से 1 पुलिसकर्मी की मौत, 1 घायल

Policemen on duty hit by Pickup: धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन ने ड्यूटी में तैनात 2 पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की एक पुलिस प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक पुलिस वाला गंभीर रुप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने घायल सैनिक को इलाज के लिए हास्पिटल भेजा।

ड्यूटी कर रहे थे आरक्षक

मिली की जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे 19- 20 मई रात्रि गश्त में थे। इस दौरान वो  बाइक से वहां सिहावा चौक तरफ जा रहे थे, तभी सुबह करीब 3:30 बजे संजय आर्ट्स के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। और जिस बाइक में पुलिस आरक्षर सवार थे। करीब 100 मीटर से अधिक दूर तक बाइक को घसीटते रहें। इस वजह से प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। 

आरोपी गिरफ्तार 

एक पुलिस कर्मी दिलीप पांडे गंभीर रुप से घायल है, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए मसीही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल आरक्षक को रायपुर रेफर कर दिया। 

वहीं पुलिस ने घटना स्थला पहुंचकर वहां का जाएजा लिया। पिकअप वाहन को कब्जे मे लिया और चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।