A tribal girl was gang raped in Kawardha, Chhattis

Kawardha Tribal Girl Gang Raped: आदिवासी युवती के साथ किया गैंगरेप!

Kawardha Tribal Girl Gang Raped: आदिवासी युवती के साथ किया गैंगरेप

Kawardha Tribal Girl Gang Raped: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप किया गया है। रेप करने वाले कोई अंजान नहीं बल्कि जान-पहचान के लोग थे।

शराब पीलाकर किया रेप 

छठी कार्यक्रम में परिचित लड़के ने युवती को पहले शराब पिलाया, जब वो नशे में थी। उसे जंगल लेकर गया और वहां युवक और युवक के साथियों ने युवती के साथ दरिंदगी की। और युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छठी कार्यक्रम में गई थी युवती

गांव में ही युवती एक परिचित के यहां छठ्ठी कार्यक्रम में गई थी। वहीं पहचान के एक व्यक्ति ने उसे शराब पिलाई थी। फिर जब युवती वहां से लौट रही थी तो शराब पीलाने वाला युवक उसे रानीदहरा और सरोदा दादर के बीच जंगल में ले गया। फिर उसके साथ गैंग रेप किया।

आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के किलाफ केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने जुर्म कबूल भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।