बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'वेलकम टू

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया, वीडियो वायरल

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया, वीडियो वायरल

Akshay Kumar ON Money: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपने अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की वजह से चर्चाओं में । इसी बीच 23 जून मंगलवार के दिन फिल्म के सॉन्ग रिलीज इवेंट रखा गया था, जिसमें एक्टर से एक ने पूछा कि- आपके लिए पैसा जरुरी है या फेम? तो इस पर अक्षय ने कहा- 'देखिए अगर कोई इंसान कहे कि उसे पैसा पसंद नहीं है, तो या तो वो कोई संत होगा या कोई ऐसा होगा, जिसके पास बहुत पैसा होगा भोजपुरी को हॉलीवुड से अच्छा बताया।' इसके साथ एक्टर ने भोजपुरी की हॉलीवुड से तुलना की। 

'भोजपुरी, हॉलीवुड से बेहतर'

एक्टर अक्षय ने हॉलीवुड फिल्म की तुलना भोजपुरी से करते हुए कहा कि- ‘भोजपुरी, हॉलीवुड से बेहतर है। ये लाइन मैंने ही दी है। क्योंकि वो लोग ये गाना सुन ही नहीं सकते। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आएगा। उन्होंने कभी गाने ही नहीं देखे। हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे इतने कल्चर हैं। हमारे इतने कल्चर में गाने बनते हैं।’

अपकमिंग फिल्म को लेकर बयान

अक्षय ने कहा कि-  ‘एक फिल्म आई थी 3 इडियट्स, बहुत बड़ी हिट थी। ये 32 इडियट्स हैं तो कुछ भी हो सकता है।’

पैसे को लेकर एक्टर का बयान 

एक्टर से पूछा गया कि- 'आपके लिए फेम जरुरी है या पैसा? तो इस पर अक्षय ने जबाव देते हुए कहा कि-

'देखिए अगर कोई इंसान कहे कि उसे पैसा पसंद नहीं है, तो या तो वो कोई संत होगा या कोई ऐसा होगा, जिसके पास बहुत पैसा होगा, जिससे वो कह रहा है कि पैसे अच्छे नहीं लगते। मैंने बहुत सारे केस देखे हैं अपने दोस्तों में भी कि कितने लोगों ने पैसे कमाए और फिर उनके हाथ से पैसे चले गए। लेकिन फिर मेहनत कर पैसे ले आए, कई लोगों ने बिजनेस गंवाया और कैसे भी करके बिजनेस वापस ले आए। लेकिन मैंने ये नहीं देखा कि किसी ने हेल्थ गंवाई और सेहत वापस लाई। तो मैं कहूंगा कि पैसे से बड़ी सेहत है।'

 सॉन्ग लॉन्च इवेंट में स्टारकास्ट रही मौजूद 

सॉन्ग रिलीज इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही। फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान और अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव समेत पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई।

‘वेलकम टू द जंगल’फिल्म रिलीज डेट

फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। यह मोस्टअवेडेट कॉमेडी फिल्म 26 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।