बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कॉमेडियन समय रैना न

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची आलिया-सर्वरी, रोस्ट का वीडियो वायरल

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची आलिया-सर्वरी

Alia Bhatt Roast By Samay Raina: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सर्वरी वाघ समय रैना के फेमस शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंची। फिर समय रैना और आलिया ने एक-दूसरे को रोस्ट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि, विवादों में आने के बाद इंडियाज गॉट लेटेंट बंद करा दिया गया था। इसके बाद अब इस शो का सीजन 2 आया है, जिसका पहला एपिसोड आ चुका है, जिसमें आलिया और सर्वरी गेस्ट बनकर पहुंची। 

समय रैना-अलिया के रोस्ट करने का वीडियो वायरल

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया समय के शो में पहुंचती हैं। और समय उनके स्वागत में कहते हैं कि- 'मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं।' 

तो आलिया ने हंसते हुए कहा कि- 'मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।'

समय ने आलिया पर कसा तंज

कॉमेडियन ने आलिया पर तंज कसते हुए कहा कि- 'मुझे भी 'जिगरा' देखकर पछतावा हुआ था।' इस पर आलिया और सर्वरी हंसने लगी। फिर कहा कि- 'कम से कम आपने फिल्म तो देखी।' 

फिर समय ने आलिया से कहा कि- 'आपके पास बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं।'

'इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं...यहां क्यों आई हैं?'

समय ने अलिया की तारीफ की फिर तंज कसते हुए कहा कि- 'आलिया जी, आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं। आपकी फिल्मों ने 5000-6000 करोड़ रुपए की कमाई की है। आपके पास इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं, नेशनल अवॉर्ड है, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड है। फिर आप यहां आखिर क्यों आई हैं? 'लेटेंट' में आने की क्या जरूरत थी? कहां कांस, कहां लेटेंट और यहां कैमरे आप पर हैं।'

जवाब में आलिया ने कहा कि-'नहीं-नहीं समय, सच कहूं तो हम सभी यह बात पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि हमें हंसाने के लिए हम सब कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।'

फिर समय ने कहा- 'वाह! आलिया जी, यहां फनी हो गईं आप। जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?'

सर्वरी को पहचानने से किया इंकार

समय ने मजाक करते हुए एक्ट्रेस सर्वरी वाघ को पहचानने से इंकार कर दिया। फिर उनसे पूछा कि - क्या उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट का एपिसोड देखा है?

इस पर सर्वरी ने कहा कि- 'मैंने शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं।'

क्यों हुआ था विवाद?

समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) का विवाद मुख्य रूप से फरवरी 2025 में प्रसारित हुए एक एपिसोड में  रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील सवाल किया था, जैसे ही वह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जनता का भारी आक्रोश फूट पड़ा। दर्शकों ने इसे अश्लील और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ माना। इसके बाद समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और शो के अन्य पैनलिस्टों के खिलाफ देश के कई हिस्सों में कई FIR की गई और फिर शो विवादों में रहा और विवाद इतना बढ़ गया कि शो ही बंद करना पड़ गया था।