रश्मिका, कृति, और शाहिद की 'कॉकटेल 2' फिल्म बॉक्सऑफिस पर रिलीज, जानिए रिव्यू..
Cocktail 2 Film Release: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'Cocktail 2' फिल्म रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई कॉकटेल फिल्म का सीक्वल है। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसको लेकर फैंस के मिक्स रिएक्शन सामने आ रहें हैं। किसी ने कृति की एक्टिंग की तारीफ की तो किसी ने फिल्म में एक्टर्स को ओवरएक्टिंग करते बताया है।
कॉकटेल 2 की कैसी है कहानी
फिल्म में कुणाल के किरदार में शाहिद कपूर और दिया के किरदार में रश्मिका मंदाना है। दोनों की लवस्टोरी से कहानी शुरु होती है। कुणाल और दिया काफी समय से एक-दूसरे के साथ लिवइन में रह रहे होते हैं। दोनों के बीच दिखने सब ठीक लगता है। लेकिन मन में हल चल मची रहती है। रश्मिका को शाहिद कपूर पर शक होने लगता है। इसलिए वो उनके लॉयल्टी टेस्ट के लिए अपनी दोस्त एली को चुनती हैं। फिर फिल्म में एली का किरदार निभा रहीं कृति सेनन की एंट्री होती है।
एली के आते ही तीनों पहले खुश नजर आते हैं। फिर एली कुणाल की दोस्ती गहरी होने लगती है। फिर कृति और शाहिद के बीच बहुत कुछ होता है। लेकिन अब रश्मिका और शहीद का रिश्ता आगे चलता है या नहीं या कृति और शाहीद एक होते हैं या रिश्ता टूट जाता है। ये जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगीऑ।
फिल्म की स्टारकॉस्ट
'कॉकटेल 2' फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में शाहिद कपूर (कुणाल), कृति सेनन (एली) और रश्मिका मंदाना (दिया) शामिल हैं | इस फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया है।
जानिए रिव्यू
एक यूजर ने लिखा कि-
यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि-
'जबरदस्ती बनाया गया सीक्वल, बोरिंग स्क्रिप्ट और बहुत ज़्यादा ओवरएक्टिंग। #KritiSanon ही इस फ़िल्म की एकमात्र अच्छी बात हैं, आप उन्हें देखने के लिए यह फ़िल्म देख सकते हैं 😍 शाहिद कपूर के लिए एक और फ़्लॉप। वे 2 दशकों से ज़्यादा समय से इंडस्ट्री में कैसे टिके हुए हैं, यह विज्ञान की समझ से परे है।'
दूसरे यूजर ने लिखा कि-
'पहला हाफ ठीक-ठाक था... कृति सेनन की एक्टिंग अच्छी है (और वो हॉट भी लग रही हैं)... रश्मिका बहुत ज़्यादा इरिटेटिंग लगीं 😭 शाहिद भी अच्छे थे, लेकिन कहानी बहुत ही साधारण है।'
Okayish first half..kriti sanon is good at acting (hot too)..rashmika is so damn irritating man😭shahid was good too, storyline is very much basic. #cocktail2 https://t.co/e6HwF4VGZm
— S (@CinephileScribe) June 19, 2026
तीसरे यूजर ने लिखा
'#Cocktail2 का पहला हाफ: इंटरवल से पहले यह काफी साधारण और कुछ ज़्यादा ही लंबा लगता है। लेकिन, अच्छे संगीत और खूबसूरत लोकेशन्स की वजह से यह मज़ेदार भी है। सबसे अच्छी बात यह है कि शाहिद कपूर इस फ़िल्म का सच में मज़ा ले रहे हैं और यह साफ़ दिखता है। अब सबकी नज़रें दूसरे हाफ पर हैं। और कृति की एंट्री!🔥'