फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली का बुर्का और पर्दा प्र

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

बुर्के और पर्दाप्रथा को लेकर इम्तियाज अली ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Imtiyaz Ali Controversial Statement On Burqa: इम्तियाज अली के डारेक्शन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इम्तियाज अली फिल्म से ज्यादा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 

दरअसल, हाल हि में इम्तियाज अली ने एक पॉडकास्ट के दौरान पर्दा प्रथा और बुर्के को लेकर बयान दिया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

इम्तियाज अली का बयान वायरल 

एक पॉडकास्ट के दौरान इम्तियाज अली ने पर्दाप्रथा और बुर्के को लेकर बात करते हुए कहा कि-

'मुझे ये बड़ा नापसंद है, जब लोग कहें कि मैं बुर्के में कंफर्टेबल हूं, मैं पर्दे में कंफर्टेबल हूं। अगर आपको ऐसा लगता है तो ये एक पिछड़े हुए समाज की निशानी है। ये ठीक नहीं है जब आप कहते हैं कि मैं कंफर्टेबल हूं। इसका मतलब ये है कि आपके दिमाग में इतना विक्टिमाइजेशन हो गया है।'

डायरेक्टर ने आगे कहा कि-

'मुझे नहीं पता ये कैसे कहना चाहिए। मैं इस बारे में आसपास के लोगों को टोक नहीं रहा या किसी के घर जाकर ये बोलता नहीं हूं। ये वो है जिस पर मैं यकीन करता हूं। अगर कोई कर रहा है तो ठीक है। मैं आजकल सोच रहा हूं कि मॉडरेट (संतुलित सोच वाले) लोग कहां हैं। आप किसको वोट दोगे, आप कहां हों, ठीक है, आप कहीं भी हो सकते हैं। आज कल सब एक्स्ट्रीम हैं। अगर किसी की सोच नहीं मिलती तो हम उससे नफरत नहीं कर सकते।'

सोशल मीडिया पर डारेक्टर को किया ट्रोल

बुर्के को लेकर बयान देने के बाद इम्तियाज अली विवादो में घिर गए है। लोग सोशल मीडिया पर जमकर डायरेक्टर की आलोचना कर रहे हैं। 

कुछ इस तरह यूजर ने दिए रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा कि- 'इम्तियाज अली ने बुर्का/पर्दा की प्रथा को कमजोर, पिछड़ी सोच और समस्याग्रस्त बताया। लेकिन यह समदीश उसका बचाव करते हुए कह रहा है कि अगर किसी समुदाय ने इसे सामान्य मान लिया है, तो हम उस पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? इम्तियाज खुद उसी समुदाय से आते हैं। वाह रे। कैसे पाखंडी हैं।'

दूसरे यूजर ने लिखा कि-

'मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन ये लिबरल लोग हैं, क्योंकि ये उनकी गलत बातों या कमियों की आलोचना करने से बचते हैं।'

'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को हुई थी रिलीज

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद जिन लोगों ने फिल्म को देखा उसकी तारीफ की। लेकिन कुछ लोग इस फिल्म को एंटी नेशन बता रहे थे। 

बता दें कि, इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ , नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैनाशरवरी वाघ, बनिता संधू, दानिश पैंडोर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है।