मनोरंजन

Katrina Kaif Dance Video: दोस्त के हल्दी फंक्शन में जमकर थिरकी कैटरीन..

Katrina kaif Viral Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी दमदार एक्टिंग और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वो अपने सादगी भरे लुक और काइंड नेचर से सबका दिल जीत लेती हैं। हालांही में कैटरीना कैफ का एक वीडियों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कैटरीना कैफ डांस करते नजर आ रहीं हैं। यह वीडियो उनकी दोस्त की हल्दी फंक्शन का हैं।

Katrina kaif Viral Video: दोस्त की शादी में जमकर थिरकी कैफ

कैफ का एक वीडियों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। जिसमें 'दिल्ली 6' के मोस्ट पॉपुलर गाने 'ससुराल गेंदा फूल' में जमकर डांस करती नजर आ रहीं है। यह वीडियों उनके दोस्त के हल्दी फंक्शन का हैं, जिसमें कैट जमकर एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। उनके एक्सप्रेशन और स्टाइल ने ये साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक शानदार डांसर भी हैं। कैटरीना का ये वीडियो यह भी दर्शाता है कि वह अपनी निजी जिंदगी में भी बहुत मस्ती और खुशियां मनाती हैं। शादी-समारोहों में उनके साथ होने का जो मजा होता है, वो किसी और के साथ नहीं। ये वीडियो उनके फैंस के बीच एक नई लाइफलाइन बन गया है और लोगों ने इसे खूब सराहा है।

Katrina kaif Viral Video: भारतीय संस्कृति में ढली कैफ..

विक्की कौशल से शादी करने के बाद कैटरीना कैफ पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में घुल-मिल गई हैं। वह रीति रिवाज को मानने लगी हैं। वह दिवाली और करवा चौथ जैसे पारंपरिक त्योहारों को पूरे उत्साह से मनाती हैं। कैफ को गंगा में स्नान करते देखा जाता है तो कभी उन्हें मंदिर में पूजा करते देखा जाता है। और 'परफेक्ट बहू' की छवि के लिए जानी जाती हैं।

कैटरीना का लुक...

कैटरीना ने ट्रेडिशनल ग्रे कलर के फ्लोरल लहंगा पहन रखा हैं। इस वीडियो में कैटरीना का लुक बहुत खूबसूरत लग रहा हैं। लहंगे में कैटरीना कैफ एक दम लाइट मेकअप खुले बाल और लाइट इयरिंग पहने नजर आ रही हैं। इस लुक से कैटरीना करोंड़ो लोगों के दिलों में छुरिया चला रही हैं। उनका ये देशी अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है।

फैन्स ने की जमकर तारीफ..

कैटरीना कैफ के डांस को देख फैंस ने कमेंट्स कर जमकर तारीफ कर रहें हैं। कैटरीना का यह वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है। कैट आपने तो धूम मचा दी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहू हो तो ऐसी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-मानना पड़ेगा जब से शादी हुई है तब से कैटरीना एक दम देसी हो गई है। कैट का डांस वीडियो सोशल मीडिया धमाल माचा रहा है। लोग जमकर शेयर कर रहें हैं।

कैटरीना ने 2021 में की थी शादी..

कटरीना कैफ की शादी विक्की कौशल से 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग सेरेमनी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं।

विक्की ने बताई अनोखी बात..

एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया था कि बताया कि रिलेशनशिप की शुरुआत में उन्हें यकीन ही नहीं होता था कि कटरीना उन्हें अटेंशन दे रही हैं। उन्हें इस बात पर ताज्जुब होता था। लेकिन समय के साथ कटरीना को जानने के बाद उन्हें कटरीना से प्यार हो गया। इसके अलावा विक्की ने बताया कि वो और कटरीना शुरुआत से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते थे, इसलिए कपल ने शादी कर ली।