एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!
Pankaj Tripathis Brother Attacked: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में वो गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। यह घटना माधोपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बेलसंड गांव में हुई। फिलहाल उनका इलाज पटना के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।
बता दें कि, एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिहार के गोपालगंज जिले में रहते हैं।
एक्टर के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला
बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते किसी ने एक्टर के भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
बताया गया कि- जैसे हि इस घटना की जानकारी पंकज त्रिपाठी को पता चली तो वो भागे-भागे पटना पहुंच गए हैं।
डॉक्टर का आया बयान
डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि- 'पीठ पर आधा इंच, एक कंधे पर एक इंच और दूसरे कंधे पर आधा इंच जख्म है।'
पुलिस के अनुसार, उन पर रविवार को धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिनको कई गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले गोपालगंज सदर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।'
अब विजेंद्र नाथ की तबीयत स्थिर
रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के एक करीबी ने बताया कि- 'पंकज अपने भाई से मिलने पटना पहुंच गए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।'
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सदर SDPO- 2 राजेश कुमार ने बताया कि -'कुछ दिन पहले विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवाए थे, जिसके बाद जमीन को लेकर विवाद हुआ था।
इसी बीच रविवार को आरोपी राजेश ने विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।'
मिली जानकारी के अनुसार, 'आरोपी राजेश साह के पिता महेश साह से विजेंद्र नाथ का विवाद था। इस विवाद में महेश जेल भी जा चुका था। राजेश पिता के जेल जाने का बदला लेना चाहता था।'