सोनू सूद ने लखनऊ के अग्निकांड पर जताया गहरा दुख, शेयर किया भावुक पोस्ट
Sonu On Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। यहां दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र-छात्राएं आग में फंस गए। कोचिंग में कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना से हर कोई आहत है। ऐसे में सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर करते हुए दुख जताया।
सोनू सूद ने जताया दुख
एक्टर ने इस घटना को लेकर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट में लिखा कि- 'क्लासरूम वो हैं जहां सपने बुने जाते हैं, न कि वो बच्चों की जिंदगी का अंतिम पड़ाव बनना चाहिए। लखनऊ अग्निकांड से मेरा दिल टूट गया है। कितनी ही नन्ही जिंदगियां, कितने ही सपने। भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और बदलाव लाने वाले, जिनकी जर्नी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
A classroom should nurture dreams, not become their final destination.Heartbroken by the Lucknow fire tragedy. So many young lives. So many dreams. Future officers, artists, leaders and changemakers whose journeys ended before they truly began.No words can ease the pain of the…
— sonu sood (@SonuSood) June 23, 2026
उन्होंने आगे लिखा कि-
'मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और उन सभी के साथ हैं जो इस सदमे से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम इन बच्चों के प्रति अपने आंसुओं से कहीं अधिक ऋणी हैं। हम उन्हें सुरक्षित स्थान और मजबूत सुरक्षा उपाय प्रदान करने के लिए ऋणी हैं ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो।'
एक्टर ने आगे लिखा कि-
'लखनऊ से आई खबर ने झकझोर दिया। कितने सपने अधूरे रह गए, कितने घरों के चिराग बुझ गए। ईश्वर परिवारों को हिम्मत दे, घायलों को जल्द स्वस्थ करे। अब वक्त है जागने का। क्लास में आग नहीं, उम्मीद जलनी चाहिए। क्लास की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।'