सुनील ग्रोवर का सादगी भरा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
Sunil Grover Viral Video: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर यूजर हैरान हो गए।
दरअसल, वीडियो में एक्टर सुनील ग्रोवर पुटपाथ पर सोते नजर आएं। इस वीडियो को देखकर लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहें हैं।
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का वीडिया वायरल
एक्टर और मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग चितिंत हो गए।
दरअसल, वीडियो में एक्टर पुटपाथ पर एक चादर बिछाकर उस पर लेटे हुए है। उनकी सादगी देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, जहां आज के चकाचौंध भरी जिंदगी में स्टार्स आराम से जिंदगी जीते है। वहीं सुनील ग्रोवर कही रोटी बनाते है, तो कभी जूस बनाते है, कभी चाय बनाते आम इंसान की तरह सादगी के साथ रहते नजर आते रहते हैं।
एक्टर ने किया वीडियो शेयर
एक्टर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा - 'Taare Zameen Par'।
वीडियो में एक्टर ने साधारण कपड़े पहन रखें हैं। और स्लीपर भई वहीं पर उतरी हुईं है।
यूजर सुनील ग्रोवर के सादगी पर फिदा
उनकी सादगी पर फैंस फिदा हो गए। एक यूजर ने उन्हें दुआएं देते हुए लिखा कि- 'महादेव bless you more and more sir You are the best actor of this world', दूसरे यूजर ने लिखा- 'कमाल का इंसान और फेवरेट कलाकार', एक यूजर ने लिखा- 'बहुत अच्छा सर जमीन से जुड़े हुए कलाकार', एक ने लिखा- 'क्या बन्दा है यार सल्यूट सर', एक ने लिखा कि- 'ek hi toh dil hai or kitne bar jheetoge guru🙏mahadev bless you more more more infinity'।