Trisha Post For CM Vijay: तृषा ने CM विजय के लिए किया खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल
Trisha Post For CM Vijay Viral: साउथ के मशहूर एक्टर और तमिलनाडु के नए CM विजय आए दिन चर्चाओं में बने रहते है। कभी अपने काम की वजह से तो कभी तृषा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
हाल हि में सीएम विजय का जन्मदिन था, लेकिन उनके साथ रिलेशनशिप की चर्चाओं में बनी तृषा ने इस बार उनके जन्मदिन पर कोई पोस्ट नहीं की थी और इंस्टाग्राम पर भी एक्टर विजय को अनफॉलो कर दिया था। इस वजह से दोनों के बीच मतभेद की खबरें सामने आने लगी। लेकिन तृषा कृष्णन ने जन्मदिन के कुछ दिन बाद 24 जून को एक पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।
22 जून को था CM विजय का जन्मदिन
थलापति सीएम विजय ने 22 जून को अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन तृषा ने कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन की चर्चा तेज हो गई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने बीते दिन थलापति विजय के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें वो CM विजय का बर्थडे मनाते नजर आ रही हैं।
विजय तृषा की तस्वीर वायरल
तृषा कृष्णन ने थलापति विजय के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- 'उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।'
तस्वीर में सीएम थलापति विजय मुस्कुराते नजर आ रहें हैं, वहीं एक्ट्रेस उनकी तरफ देखती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
डेटिंग की चर्चा कैसे बढ़ी?
कुछ समय पहले विजय थलापति को तृषा कृष्णन के साथ एक शादी में साथ देखा गया था। ये तब साथ दिखे, जब विजय के तलाक की खबरे सामने आई। उसके बाद तृषा थलापति के चुनाव जीतने के पहले मंदिर में उनकी जीत की प्रार्थना करते नजर आई फिर जब विजय तमिलनाडु में चुनाव जीत गए तो उनके घर उनसे मिलने भी पहुंची। इसके बाद से डेटिंग की चर्चाएं और तेज हो गईं।
विजय की cm शपथ के दौरान रही मौजूद
थलापति विजय ने 10 मई रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान विजय की रुमर्ड गर्लफ्रैंड भी मौजूद रहीं। तृषा ने विजय की मां और बहन से मुलाकात की और उन्हें गले भी लगाया था।