Ajit Kumar's mother, Mohini Mani, passed away on M

एक्टर अजित कुमार की मां के अंतिम संस्कार पर पहुंचे CM विजय और तृषा कृष्णन

एक्टर अजित कुमार की मां के अंतिम संस्कार पर पहुंचे CM विजय और तृषा कृष्णन

Actor Ajit Mother Death: तमिलनाडु के मशहूर एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का चेन्नई में 30 मई को निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि उनकी मां इन दिनों बीमार चल रही थी। 31 मई यानी की आज उनका चेन्नई के बेसंत नगर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। 

सुबह किया गया अंतिम संस्कार

सुबह के समय इंजामबक्कम स्थित आवास से  पार्थिव शरीर बेसंत नगर श्मशान घाट लाया गया। मां को अजित कुमार ने कंधा दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम संस्कार की रस्में अजित कुमार के भाई अनिल कुमार ने की।

तृषा के साथ CM विजय श्रद्धांजलि देने पहुंचे

एक्टर अजित को जब मां के निधन की सूचना मिली तो वो चेन्नई पहुंचे।  इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स एक्टर अजित के घर पहुंचे। इस दौरान शनिवार की शाम तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी उनके घर पहुंचे और उनकी मां को दोनों ने श्रद्धांजलि दी।

इनके अलावा एक्टर सरथकुमार, नासिर, डायरेक्टर शंकर, ए.एल. विजय, शिवा सहित कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

सीएम विजय ने संवेदना व्यक्त की

मोहिनी मणि के निधन पर CM विजय ने कहा कि- 'उन्हें अपने प्रिय मित्र और एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी अम्मैयार के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।'

2023 में हुआ था एक्टर के पिता का निधन

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार के पिता पी. सुब्रमण्यम का साल 2023 में निधन हो गया था। अजित के पिता पी. सुब्रमण्यम केरल के पलक्कड़ के रहने वाले तमिल ब्राह्मण थे। उनकी मां मोहिनी सिंधी समुदाय से थीं और वो कोलकाता की रहने वाली थी।

अजित कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई अनूप कुमार न्यूयॉर्क में स्टॉकब्रोकर हैं, जबकि छोटे भाई अनिल कुमार एक सफल बिजनेसमैन हैं।

एक्टर की फिल्में

वर्ष 2000 में अजित कुमार ने एक्ट्रेस शालिनी से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘अमरकलम’ के सेट पर हुई थी। दंपति की दो संतानें हैं — बेटी अनुष्का और बेटा अद्विक।  

उन्होंने कई  फिल्मों ‘काधल कोट्टई’, ‘वाली’, ‘दीना’, ‘बिल्ला’, ‘मंकथा’, ‘विश्वासम’ और ‘वलिमै’ में काम किया। इससे उन्हें पॉपुलैरिटी मिली।