Aishwarya Rai, along with her daughter Aaradhya, w

कांस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या, वीडियो वायरल

कांस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या, वीडियो वायरल

Aishwarya With Daughter Airport Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय हर साल की तरह इस साल भी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेगी। दुनिया के फेमस कांस फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हुई थी। इस फेस्टिवल में अब तक भारत के कई सेलिब्रिटी इस फेस्टिवल में शामिल हो चुके हैं। इसमें से आलिया भट्टी , मौनी रॉय, उर्वशी रौतेला, अदिति राव जैसी एक्ट्रेस शामिल है, जो अपने लुक से रेड कॉर्पेट पर जलवा बिखेर रहीं हैं।

ऐसे में कई लोगों को लगा था कि, ऐश्वर्या इस साल कांस में नहीं आएंगी। लेकिन हाल हि में ऐश्वर्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट में स्पॉट की गई। बतया गया कि एक्ट्रेस कांस की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होंगी।

23 मई को कांस की क्लोजिंग सेरेमनी

हर साल ऐश्वर्या राय लोरियल की ओर से कांस पर पहुंचती थीं, लेकिन इस बार ओपनिंग सेरेमनी में आलिया लोरियल की तरफ से उपस्थित हुई, जिसके बाद की लोगों ने कहा कि- आलिया ने ऐश्वर्या को रिप्लेस कर दिया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय 21 मई की रात बेटी आराध्या के साथ कांस के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनका बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो भी  सामने आया है। इस दौरान एक्ट्रेस और उनकी बेटी ऑल ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। 

ऐश्वर्या के साथ सेल्फी लेने पहुंचा फैन

एयरपोर्ट में ऐश्वर्या एंटर कर ही रही थीं, तभी एक बच्चा उनके साथ फोटो लेने पहुंचा। ऐश्वर्या ने नन्हें फैन के साथ सेल्फी लेने को आगे बढ़ी, फिर बच्चे को आगे देखने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद उल्टा फैन ने ही ऐश्वर्या को टोककर कहा कि उसका कैमरा पीछे ही है इसके बाद ऐश्वर्या राय ने पीछे की तरफ फैन के साथ पोज दिया। एक्ट्रेस का यह जेस्चर लोगों का दिल जीत रहा है।

2025 में रॉयल लुक में नजर आईं थी ऐश्वर्या

साल 2002 में ऐश्वर्या राय ने कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस फेस्टिवल में शामिल होती है। पिछले साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर उतरी थी। उन्होंने रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ अपने लुक को इंडियन टच दिया। उनके लुक को देख सब उनकी काफी तारीफ भी कर रहे थे। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था।