कांस फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में पहुंची ऐश्वर्या, अपने ग्लैमरस लुक से लुटी महफिल
Aishwarya Rai Cannes 2026 Look: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का फैंस कांस फेस्टिवल में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर कांस फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर उतरी, जिनका लुक देखकर सब उनकी तारीफ कर रहें। वो रेड कार्पेट पर अमित अग्रवाल का डिजाइनर सफायर गाउन ब्लू गाउन पहनकर उतरी, जिसमें वो काफी ब्युटीफुल लग रही हैं। उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि, इस बार एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी आराध्या भी पहुंची। आराध्या ने कांस में ग्लैमरस लुक में अनऑफिशियली डेब्यू किया।
ऐश्वर्या का ग्लैमरस लुक वायरल
एक्ट्रेस का कान्स 2026 से पहला लुक सामने आ गया है, फेस्टिवल की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। लोग उनके लुक की तारीफ कर रहें हैं। कांस की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान एक्ट्रेस ने डीप नेक वाली ब्लू शिमरी मर्मेड गाउन पहन रखी है, जिसमें इंट्रिकेट बीडवर्क और टेक्सचर्ड पैटर्न डिजाइन किया गया है। इस ड्रेस को अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग रिंग्स और डायमंड चोकर नेकलेस के साथ अपने लुक को कंपलीट किया है।
दूसरा लुक भी हो रहा वायरल
एक्ट्रेस का दूसरा लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने पेस्टल पिंक गाउन में नजर आ रही है। इस दौरान ऐश्वर्या ने ग्लोइंग मेकअप, पिंक आईशैडो, आईलाइनर, हैवी ब्लश, ग्लॉसी लिपस्टिक से लुक को कंपलीट किया है, जिसमें वो बेहद एलिगेंट लग रही हैं।
इस दौरान उनकी बेटी आराध्या रेड कलर के डिजाइनर गाउन में नजर आई, जिसमें वो भी अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
2025 में रॉयल लुक में नजर आईं थी ऐश्वर्या
साल 2002 में ऐश्वर्या राय ने कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस फेस्टिवल में शामिल होती है। पिछले साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर उतरी थी। उन्होंने रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ अपने लुक को इंडियन टच दिया। उनके लुक को देख सब उनकी काफी तारीफ भी कर रहे थे। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था।