Aishwarya Rai captivates the Cannes 2026 Film Fest

कांस फेस्टिवल में छाई ऐश्वर्या राय, उनका तीसरा लुक वायरल...

कांस फेस्टिवल में छाई ऐश्वर्या राय, उनका तीसरा लुक वायरल...

Aishwarya Rai Cannes Look Viral: दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हुई थी, जिसका समापन 23 मई को हो चुका है। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार कई सेलिब्रिटी पहुंचे। ओपनिंग सेरेमनी में आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर उतरी थी। वहीं फेस्टिवल की स्टॉपर बनी भारत की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय। उनके दो लुक पहले वायरल हो चुके हैं, अब इस फेस्टिवल के दौरान एक्ट्रेस का एक और लुक वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

एश्वर्या का तीसरा लुक वायरल

कांस फेस्टिवल फेस्टिवल की 23 मई को क्लोजिंग सेरेमनी रखी गई। इस दौरान एक्ट्रेस के तीन लुक सामने आए। इन लुक्स में एक्ट्रेस काफी ब्युटीफुल लग रही हैं। उनके 2 लुक पहले ही खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। अब उनका तीसरा लुक सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने डिजाइनर चेनी चान के कस्टम फेदर सूट पहने नजर आई। वो व्हाइट कलर के कोट सेट टाइप ड्रेस में नजर आईं। इसमें एक्ट्रेस का लुक बेहद क्लासी लग रहा था, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

ऐश्वर्या का कांस में पहला लुक 

एक्ट्रेस का कान्स 2026 से पहला लुक सामने आ गया है,  फेस्टिवल की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। लोग उनके लुक की तारीफ कर रहें हैं। कांस की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान एक्ट्रेस ने डीप नेक वाली ब्लू शिमरी मर्मेड गाउन पहन रखी है, जिसमें इंट्रिकेट बीडवर्क और टेक्सचर्ड पैटर्न डिजाइन किया गया है। इस ड्रेस को अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है।  इसके साथ उन्होंने मैचिंग रिंग्स और डायमंड चोकर नेकलेस के साथ अपने लुक को कंपलीट किया है।

दूसरा लुक भी हो रहा वायरल

एक्ट्रेस का दूसरा लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने पेस्टल पिंक गाउन में नजर आ रही है। इस दौरान ऐश्वर्या ने ग्लोइंग मेकअप, पिंक आईशैडो, आईलाइनर, हैवी ब्लश, ग्लॉसी लिपस्टिक से लुक को कंपलीट किया है, जिसमें वो बेहद एलिगेंट लग रही हैं।

इस दौरान उनकी बेटी आराध्या रेड कलर के डिजाइनर गाउन में नजर आई, जिसमें वो भी अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ओपनिंग डे में आलिया लुक

फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में आलिया का लुक किसी मॉडर्न- डे प्रिंसेस से कम नहीं लगा, उनकी गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसे लग रही थी, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

आलिया का कॉन्स लुक

12 मई को कान्स की ओपनिंग सेरेमनी के लिए आलिया ने सॉफ्ट शेड्स चुनें, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट कर रहा था। वहीं दूसरे दिन बॉडीकॉन पिंक कलर की कस्टम तमारा राल्फ गाउन पहनकर रेट कॉर्पेट पर उतरी।  कान्स 2026 में इस बार आलिया लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं।

उर्वशी रौतेला का सिल्वर लुक

विएतनाम के जॉली पॉली डिजाइनर की ड्रेस पहनकर कान्स में उर्वशी रौतेला ने शिरकत की थी। उन्होंने सिल्वर कलर की ड्रेस पहन रखी है, जिसमें उनका लुक काफी एलीगेंट लग रही थी। 

मौनी का कांस लुक 

कांस 2026 में मौनी रॉय पहुंची इस दौरान उनके पहले लुक में उन्होंने  क्लासिक और मॉडर्न स्टाइल को चुना। उन्होंने सफेद हॉल्टर नेक कॉलर वाली ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनकर कांस में पहुंची। ड्रेस के साथ उन्होंने कंधों पर ओवरसाइज्ड ब्लैक ट्रेंच कोट कैरी किया था। 

बता दें कि, एक्ट्रेस मौनी यहां फिल्म फेस्टिवल में आने वाले अपने नए प्रोजेक्ट 'बॉम्बे स्टोरीज' के प्रमोशन के लिए पहुंची थी।