प्रोड्यूसर अमित जानी ने गोविंद नामदेव को सार्वजनिक

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

Amit Jani Sends Notice To Actor Govind: प्रोड्यूसर अमित जानी और सलमान खान के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। ऐसे में अब फिल्म काला हिरण में काम करने वाले एक्टर गोविंद नामदेव ने मेकर्स पर आरोप लगाया था कि, उन्हें नहीं पता था कि फिल्म में सलमान खान को निगेटिव दिखाने वाले है। उनसे झूठ बोलकर फिल्म में उनसे काम करवाया गया। इस आरोप के बाद अमित जानी ने एक्स पर ट्वीट कर सात दिनों में गोविंद नामदेव से सार्वजनिक माफी और 50 लाख हर्जाने की मांग की।

अमित जानी ने की हर्जाने की मांग

एक्टर गोविंद नामदेव का बयान आने के बाद प्रोड्यूसर अमित जानी एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि-'गोविंद नामदेव को लीगल नोटिस दिया, 7 दिन में सार्वजनिक माफी मांगी और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपया जुर्माना दे अन्यथा कानूनी कार्यवाही होगी।'

मेकर्स पर गोविंद नामदेव ने लगाया था आरोप

एक इंटरव्यू के दौरान गोविंद नामदेव ने फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा था कि- 'टीजर देखने के बाद उन्हें गहरा झटका लगा क्योंकि फिल्म वैसी नहीं बनी जैसी उन्हें बताई गई थी। एक्टर के मुताबिक, मेकर्स ने शुरुआत में उन्हें बताया था कि यह एक धार्मिक विषय वाली फिल्म है जिसका नाम 'संभल' है। बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'काला हिरण' कर दिया।'

आगे कहा कि-

'इसमें सिर्फ सलमान खान के केस से जुड़े कोर्ट रूम के सीन दिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया।'

गोविंद नामदेव की सलमान से है दोस्ती

एक्टर गोविंद ने बताया था कि-  'सलमान खान के साथ पुराना और अच्छा रिश्ता है। उन्होंने सलमान के साथ 'वांटेड' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही कहा कि- 'वे कभी भी ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे जो सलमान खान को गलत तरीके से पेश करती हो या उन्हें नुकसान पहुंचाती हो।'

एक्टर ने आगे कहा कि-

'अगर उन्हें फिल्म की असली कहानी का पहले पता होता, तो वे इसके लिए तुरंत मना कर देते। वे किसी लॉरेंस गैंग को अपना आदर्श नहीं मान सकते।'

प्रॉड्यूसर ने गोविंद के आरोपो को बताया गलत

प्रॉड्यूसर ने गोविंद नामदेव के आरोपो को गलत बताते हुए कहा कि- 'गोविंद नामदेव के सारे दावे झूठे हैं। उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी थी और वे फिल्म के कोर्ट रूम ड्रामा वाले सीन की शूटिंग भी कर चुके हैं।'

मेकर का गोविंद नामदेव पर आरोप 

मेकर्स ने गोविंद नामदेव पर उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया। क्योंकि वे कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक फिल्म की छवि खराब नहीं कर सकते।