अनिल कपूर ने निकाला गुस्सा कहा- 'इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं'!
Anil Kapoors New Reality Show: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर जल्द ही एक नए रियलिटी शो में नजर आएंगे। इसके पहले वो ‘बिग बॉस OTT 3’ होस्ट कर चुके है। मेकर्स ने हाल ही में नए 'India Ke Top 1%..' नाम के रियलिटी शो का प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में अनिल कपूर अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
'India Ke Top 1%..' का प्रोमो
प्रोमो की शुरुआत में एक्टर अनिल कपूर टाई ढीली करते हुए एक मीटिंग से बाहर निकलते हैं। और कहते हैं कि, 'किसी भी मीटिंग से निकलो तो दिमाग का शॉट हो जाता है। कोई हार्वर्ड से, कोई हावड़ा से है। इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं? सिंपल सा सवाल पूछो तो रट्टू तोते की तरह किताब में घुस जाते हैं।'
फिर अनिल कपूर का एक युवक चुपके से वीडियो रिकॉर्ड करता है, लेकिन एक्टर देख लेते हैं और उस पर गुस्सा करते हैं। फिर कहते हैं कि, 'घबरा क्यों रहा है? बना वीडियो। ऐसा शो बनाया जाएगा जहां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि दिमाग चलेगा और कोई भी योग्य व्यक्ति भारत के टॉप 1% में शामिल हो सकता है।'
कहां देखा जा सकेगा शो?
‘इंडिया के टॉप 1%’ शो का प्रीमियर स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। हालांकि, इस शो की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। अनिल कपूर ने बताया कि कैसे इस शो में हिस्सा ले सकते हैं। बताया कि - अप्लाई करने के 'starplus.jiohotstar.com/indiaketoponepercent' पर लॉग इन करें या QR कोड स्कैन करके अप्लाई कर सकते हैं।
डांस करते नजर आएं अनिल
प्रोमो के आखिर में अनिल कपूर अपने गाने ‘माई नेम इज लखन’ पर डांस करते नजर आए। इस दौरान एक व्यक्ति उनसे कहता है-“सर, आधार कार्ड में तो अनिल कपूर नाम है।” इस पर अनिल कपूर जवाब देते हैं, “ज्यादा फ्री मत बन, कल मुझसे मिल।”
'अल्फा' में नजर आएंगे अनिल कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह YRF स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसके अलावा अनिल कपूर सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'किंग' में भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। अनिल कपूर हाल ही में फिल्म 'सूबेदार' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व सैनिक अर्जुन मौर्य का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। यह फिल्म 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।