बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म 'Bandar' का ट्रेलर आउट
Bandar Trailer Out: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गई। बॉबी देओल तो एक अलग ही किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखकर फिल्म थ्रिलर टच देगी। पता नहीं चलेगा कि- बॉबी देओल जिस किरदार में है वो गलत है या साजिश, ट्रेलर देख यूजर फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
कैसा है ट्रेलर?
'बंदर' फिल्म के ढाई मिनट के ट्रेलर देख रोमटे खड़े हो जाएंगे। बॉबी देओल का किरदार बेहद अलग है। ट्रेलर देख लग रहा यह एक थ्रिलर फिल्म है। ट्रेलर की शुरुआत में बॉबी देओल 70 के दशक के डिस्को वाले अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में वह 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' गाने पर डांस करते और गिटार बजाते दिख रहे हैं। साथ ही कुछ लड़कियों को भी देख रहे हैं। ऐसा लगेगा जैसे महिलाओं के साथ खेलते हुए लगेंगे। फिर उन्हीं में से कुछ लड़कियां एक डेटिंग ऐप के जरिए बॉबी देओल से मिलती हैं। फिर अचानक ही एक खौफनाक ट्विस्ट आता है, जिसके बाद बॉबी देओल की नींद उड़ जाती है और पूरी दुनिया ही पलट जाती है। फिर लगेगा उन्हें फसाया गया। अंत तक समझ नहीं आएगा। उनकी गलती है या नहीं?
फिल्म की स्टारकास्ट
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे टैलेंटेड एक्टर्स इस फिल्म में नजर आएंगे।
'बंदर' की रिलीज डेट
यह फिल्म डार्क है, बिना किसी हिचकिचाहट के सच दिखाने वाली है और सही-गलत के बीच के फर्क कर पाना फिल्म को देखकर ही कर सकते हैं। बता दें कि, बॉबी देओल की यह फिल्म 5 जून को बॉक्सऑफिस पर रिलीज होगी।