झारखंड
डालसा सचिव ने की सीईओ के साथ बैठक, जल स्रोतों-जलाशयों के संरक्षण और अतिक्रमण पर चर्चा
अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: डालसा सचिव ने जिले के सीओ के साथ बैठक की. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देश पर बैठक बुलाई गई थी. इस मामले में जनहित याचिका दायर की गई थी. इसके बाद ही बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में विशेष रूप से जल स्रोतों एवं जलाशयों के संरक्षण एवं उसके आस-पास हुए अतिक्रमण से संबंधित चर्चा की गई.
डालसा सचिव ने सभी अंचल अधिकारियों को उनके क्षेत्र में जलाशयों के आस-पास हुए अतिक्रमण का विवरण भी कार्यालय को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: अब बैंक नहीं रोक सकेंगे आपका चेक, फटाफट मिलेगी क्लियरेंस, नया नियम आज से हो गया है लागू