David Dhawan became emotional praising his son Var

Devid Dhawan Video Viral: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान डायरेक्टर फूट-फूटकर रोए! वीडियो वा

Devid Dhawan Video Viral: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान डायरेक्टर फूट-फूटकर रोए! वीडियो वायरल..

Devid Dhawan Video Viral: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। ट्रेलर का लॉन्चिंग इवेंट मुंबई में 23 मई यानी की शनिवार को रखा गया। इस दौरान वरुण धवन के पिता और वरुण की अपकमिंग फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन इवेंट के दौरान वरुण की तारीफ करते हुए इमोशनल हो गए और कहा कि- 'वरुण जैसा बेटा सबको मिलना चाहिए', जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डेविड धवन का वीडियो वायरल  

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर के लॉन्चिंग इवेंट मुंबई में रखा गया था, उस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर रोते नजर आएं। 

दरअसल, डेविड धवन इवेंट के दौरान अपने बेटे वरुण धवन की तारीफ करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि-  ‘हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिलना चाहिए। जब मैं अस्पताल में था, तब भी वह मेरे साथ वहीं सोता था। एक एक्टर के तौर पर भी उसमें लगातार सुधार हो रहा है। आप जो चाहोगे, वह आपको देगा, लेकिन एक पिता के तौर पर मैं कहूंगा कि हर किसी को ऐसा बेटा मिलना चाहिए’।

ट्रेलर हो चुका है रिलीज

अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर ड्रामा, लवस्टोरी, कॉमेडी, कन्फ्यूजन से भरी हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर 'गरम मसाल' फिल्म की याद दिलाता है। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। 

कैसा है film ट्रेलर?

'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर जॉन अब्रहम और अक्षय कुमार की फिल्म 'गरम मसाला' की याद दिलाता है। शुरुआत में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर को दिखाता है, वो दोनों हसबैंड - वाइफ रहते हैं। दोनों में बहुत ज्यातदा प्यार रहता है। फिर वरुण धवन कहते वो पिता बनना चाहते हैं, लेकिन मृणाल तैयार नहीं होती हैं। फिर एक्टर की मुलाकात पूजा हेगड़े से होती है। दोनों की लवस्टोरी शुरु हो जाती है। फिर पूजा वरुण को मां बनने की खबर देती है, और वहीं मृणाल भी आकर उसे प्रेग्नेंट होने की जानकारी देती है। फिर शुरु होता है गरम मसाला फिल्म जैसा हाल। फिल्म में पूजा हेगड़े के भाई के रुप में जिम शेरगिल एंट्री होती है।

वहीं राकेश बेदी, जिमी शेरगिल और मनीष पॉल भी इसमें नजर आएंगे, फिर डायलॉग और कॉमेडी का दुगना तड़का लग जाता है। 

'है जवानी तो इश्क होना है' की स्टार कास्ट  

'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म बॉक्स ऑफिस में 5 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं, इनके अलावा राकेश बेदी, जिमी शेरगिल, अली असगर, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, मौनी रॉय और राजेश कुमार भी अहम किरदार में नजर आएंगे।