झारखंड

चैनपुर पुलिस की तत्परता से शिक्षक का गुम हुआ मोबाइल वापस मिला

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है और उसे शिक्षक को सौंप दिया है. संत पीटर टोंगो के शिक्षक, बरनाबस टोप्पो ने शनिवार को अपना मोबाइल गुम हो जाने की सूचना दर्ज कराई थी.जानकारी के अनुसार, श्री टोप्पो अपने घर से टोंगो स्थित स्कूल जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनका मोबाइल कहीं गिर गया. काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला, तो उन्होंने चैनपुर थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई.पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की. मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस किया गया, जिससे उसकी स्थिति चैनपुर बाजार के समीप पाई गई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल को बरामद कर लिया.रविवार को, चैनपुर थाना में बरनाबस टोप्पो को उनका मोबाइल फोन सौंप दिया गया. अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर श्री टोप्पो ने चैनपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और भी मजबूत हुआ है.

यह भी पढ़ें: बरसोल थाना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त रंगड़ो पुलिया पर फिर से ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त