इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग में हुआ बवाल!
Haridwar Emraan Hashmi Film Shoot: बॉलीवुड के एक्टर इमरान हाशमी की हरिद्वार में शूटिंग चल रही थी। लेकिन शूटिंग के दौरान एक बार एंड रेस्टोरेंट का सेट तैयार किया गया था। लेकिन इसके बाद इस पर बवाल मच गया। हिंदूवादी संगठनों और तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद फिल्म यूनिट को विवादित बोर्ड हटाना पड़ा।
कई दिनों से हरिद्वार में चल रही थी शूटिंग
पिछले कई दिनों से हरिद्वार के विभिन्न इलाकों में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। बुधवार शाम श्रवणनाथ नगर के भाटिया भवन में एक सीन शूट करने के लिए मकान के बाहर “बार एंड रेस्टोरेंट” का बोर्ड लगाया गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंच गए और सेट का जमकर विरोध शुरू कर दिया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि- 'हरिद्वार धर्मनगरी है, जहां मांस-मदिरा पूरी तरह प्रतिबंधित है। यहां बार-रेस्टोरेंट का सेट लगाना तीर्थ की मर्यादा और धार्मिक आस्था के खिलाफ है।'
समाजसेवी करण पंडित का बयान
सूत्रो के मुताबिक, 'जिस स्थान पर बोर्ड लगाया गया था, वहां से कुछ ही दूरी पर मां गंगा का पावन तट स्थित है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की धार्मिक पहचान और आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे कोई फिल्म निर्माता हो या किसी बड़े उद्योग से जुड़ा व्यक्ति, धर्मनगरी की मर्यादा सर्वोपरि है।'
तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा कि- 'हरिद्वार की पवित्रता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
पुलिस आई फिर शांत हुआ मामला
हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ने से पहले फिल्म यूनिट के स्टाफ से बात की गई और विवादित बोर्ड हटा दिया गया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि- 'विवाद की स्थिति को देखते हुए बोर्ड हटवाया गया है और भविष्य में इस तरह का बोर्ड न लगाने की हिदायत दी गई है।'