Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: 76 साल की उम्र में डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन
Producer Pehlaz Nihlani Passed Away: फेमस डायरेक्टर- प्रोड्यूसर और CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के अध्यक्ष रह चुके पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है।
बताया जा रहा है कि, वो काफी दिनों से वो बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें लीवर संबंधी समस्याएं थी। उन्होंने अपनी आखिरी सांस मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में ली।
FWICE के अध्यक्ष BN तिवारी का बयान
एक मीडिया एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक, FWICE के अध्यक्ष BN तिवारी ने पहलाज निहलानी के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि- 'उन्हें हार्ट अटैक आया था। वह मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उन्होंने गुरुवार, 4 जून को अंतिम सांस ली।'
डायरेक्टर की पॉपुलर फिल्में
पहलाज निहलानी फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। उन्होंने कई फेमस फिल्में दी है, जिसमें 'हथकड़ी' (1982), गोविंदा- दिव्या भारती स्टारर 'शोला और शबनम' (1992), गोविंदा-चंकी पांडे स्टारर 'आंखें' (1993), अनिल कपूर- करिश्मा कपूर स्टारर 'अंदाज' (1994), 'तलाश' (2003), राय लक्ष्मी स्टारर 'जूली 2' (2017) और गोविंदा स्टारर 'रंगीला राजा' (2019) जैसी फिल्में शामिल हैं।
5 साल पहले हुए थे बीमार 5 साल पहले पहलाज निहलानी बीमार पड़ गए थे। उन्हें खून की उल्टियां हुई थीं, जिसके बाद 28 दिनों तक वो मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती थे।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि- 'एक रात अचानक से 3 बजे मुझे बेचैनी होने लगी और खून की उल्टियां भी हुईं। मुझे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। यह क्रोनिक फूड पॉइजनिंग का मामला था। लेकिन इमरजेंसी थी। शुरुआत में मुझे 5-6 दिनों तक ICU में भर्ती रखा गया।'
उन्होंने आगे कहा कि-
'जब मैं ICU से बाहर आया तो सोचा कि 2-3 दिन में मैं घर चला जाऊंगा। लेकिन लंबे समय तक मेरा टेम्प्रेचर कम नहीं हुआ। मुझे बुखार आ रहा था और शाम के वक्त पेट में भी बहुत दर्द हो रहा था। डायग्नोसिस बढ़ता गया और यह चिंता का विषय बन गया।'
गोविंदा और चंकी पांडे को किया था लॉन्च
पहलाज निहलानी ने कई एक्टर्स को करियर बनाने में मदद की। उन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे को फिल्म में लॉन्च किया था। साल 1986 में फिल्म 'इल्जाम' से गोविंदा को लॉन्च किया था और फिर चंकी पांडे को 'आग ही आग' फिल्म से लॉन्च किया। फिर उन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे के साथ 'आंखें' फिल्म बनाई थी, जो साल 1993 में रिलीज हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक रही।
शोला शबनम में दिया था गोविंदा को रोल
एक पॉडकॉस्ट के दौरान पहलाज निहलानी ने बताया था कि- 'जब गोविंदा के पास काम नहीं था, ‘जब शोला और शबनम हमने शुरू की तो उससे पहली बार कॉमेडी रोल करवाया। फिर जब काम नहीं था उसके बाद तब फिल्म आंखें करवाई। दोनों फिल्मों में एकदम अलग रोल था।’