झारखंड

CM हेमंत सोरेन को बड़ी राहत,दिल्ली स्थित PMLA ट्रिब्यूनल ने ED को जब्त BMW तुरंत छोड़ने का दिया आदेश

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से जब्त की गई बीएमडब्ल्यू (BMW) कार को छोड़ने का आदेश दिल्ली स्थित पीएमएलए (PMLA) के अपीलीय ट्रिब्यूनल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दिया है. ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. हालांकि, ट्रिब्यूनल ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में इस मामले से संबंधित कोई नया या ठोस सबूत सामने आता है, तो ईडी उसके आधार पर कानून सम्मत कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा.

क्या था मामला? आपको बता दें कि, ईडी ने रांची से जुड़े कथित जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में 29 जनवरी 2024 को दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास की तलाशी ली थी. इसी तलाशी अभियान के दौरान एजेंसी ने उनकी बीएमडब्ल्यू कार जब्त की थी. जब्त किए गए डिजिटल उपकरण समेत अन्य वस्तुएं पहले ही 22 मई 2025 को जारी एक आदेश के तहत लौटाई जा चुकी हैं. इसके बाद, बीएमडब्ल्यू कार से संबंधित अपील दायर की गई थी, जिसका भी अब अपीलीय ट्रिब्यूनल ने निपटारा कर दिया है.

यह भी पढ़े: IPL का सबसे बड़ा 'ट्विस्ट'? धोनी को MI की जर्सी में देख फैंस हैरान, वायरल फोटो से मचा बवाल