महिला विश्व कप 2025 : अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा क

भारतीय टीम का धमाकेदार जीत के साथ विजय अभियान शुरू, डकवर्थ लुइस प्रणाली से श्रीलंका को 59 रन से हराया

भारतीय टीम का धमाकेदार जीत के साथ विजय अभियान शुरू, डकवर्थ लुइस प्रणाली से श्रीलंका को 59 रन से हराया

महिला विश्व कप 2025 : अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा की शतकीय साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम ने एकदिवसीय महिला विश्व कप क्रिकेट 2025 में धमाकेदार जीत के साथ अपने विजय अभियान का आगाज किया। भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गये उद्घाटन मुकाबले में अमनजोत कौर (57) और प्लेयर ऑफ द मैच ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (53 रन, 3/54) के साथ उनकी 103 रन की साझेदारी से भारत ने श्रीलंका को डकवर्थ लुइस प्रणाली से 59 रन से हराया।

श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 10 ओवर के बाद बारिश ने खलल डाला। मैच 47 ओवर का कर दिया गया। भारत ने 47 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए। श्रीलंका को 271 का लक्ष्य मिला। पर श्रीलंकाई टीम 45.4 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 211 रन ही बना पाई। भारत ने डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर 59 रन से मैच जीत लिया।

भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और मात्र 124 रन पर 6 विकेट गंवाकर टीम संकट में नजर आ रही थी। श्रीलंका की इनोका राणावीरा ने एक ही ओवर में 3 विकेट लिए थे। इसके बाद अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा ने शतकीय साझेदारी करके मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।  मोहाली की अमनजोत ने आकर्षक पारी खेली, हालांकि 18, 37 और 50 के निजी स्कोर पर उनका कैच भी छूटा था। यह उनका विश्वकप में पहला अर्धशतक रहा। दीप्ति ने 16वीं अर्धशतकीय पारी खेली। ओपनर प्रतिका रावल ने 37 और हरलीन ने 48 रन बनाए। स्नेह राणा ने 15 गेंदों पर नाबाद 28 रन की पारी खेली। बारिश के कारण 2 बार मैच रुका। ओवर में कटौती हुई। 47-47 ओवर का मैच हो रहा है।

स्नेह राणा 28 रन बनाकर नाबाद रहीं

भारत के लिए अमजोत कौर ने 57 और दीप्ति शर्मा ने 53 रन बनाए। स्नेह राणा 28 रन बनाकर नाबाद रही। हरलीन देयोल ने 48, प्रतिका रावल ने 37 और हरमनप्रीत कौर ने 21 रन बनाए। स्मृति मंधाना 8 और ऋचा घोष 2 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स खाता नहीं खोल पाईं। श्रीलंका के लिए इनोका राणावीरा ने 4 विकेट लिए। उदेशिका प्रबोधनी, चमारी अटापट्टू और अचिनी कुलसुरिया ने 1-1 विकेट लिए। श्रीलंका को 39 साल की स्पिनर इनाको रनावीरा (46 रन देकर चार विकेट ने पांच गेंदों के अंदर तीन विकेट ले लिए थे। उन्होंने हरलीन देओल के अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज (००) और कप्तान हरमनप्रीत के (21) विकेट लिए। प्रतिका का विकेट भी उनके खाते में गया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पावरप्ले में 26 रन बनाए थे। दूसरे विकेट के लिए कप्तान अटापट्टू (43) और हर्षिता (29) ने 52 रन जोड़े। एक समय स्कोर एक विकेट पर 82 रन था लेकिन टीम ने 23 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। नीलाक्षिका (35) ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन भारतीय स्पिनरों ने अपना दबाव बनाए रखा। अंततः संयुक्त मेजबान श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-at-the-centenary-celebrations-of-rss-in-delhi/77391