कंगना ने खोला राज, उनकी डेब्यू फिल्म से नाखुश थे पैरेंट्स!
Kangana's film Gangster Upsets Parents: अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी- जाने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने हालहि में दिए एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अपने माता-पिता के बारें में बात की। उन्होंने बताया कि- उनकी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' देखकर उनके माता-पिता खुश नही थे।
'गैंगस्टर' फिल्म से खुश नहीं थे कंगना के पैरेंट्स
कंगना अपने अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि- 'गैंगस्टर देखने के बाद मेरे पिताजी ने कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दी। फिर मैंने माताजी से पूछा, मम्मी, आपको मेरी फिल्म कैसी लगी? तो उन्होंने कहा, नहीं, हमारे समाज में... तुम अभी बहुत छोटी थीं, अंडरएज भी थीं। तुमसे इस तरह के सीन करवा लिए गए।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा,
'मैंने कहा, पूरी फिल्म में आपको वही सीन दिखे? सच कहूं तो मेरा दिल टूट गया था। मुझे बहुत बुरा लगा कि उन्होंने उस फिल्म को इस तरह देखा क्योंकि वे लोग सोच रहे थे कि समाज क्या सोचेगा, कि उनकी बेटी कैसी फिल्में कर रही है।'
'पैरेंट्स नहीं रखेंगी उम्मीद'
इन सबके बाद कंगना ने फैसला किया कि वह अपनी फिल्मों को लेकर पैरेंट्स से किसी खास रिएक्शन की उम्मीद नहीं करेंगी, क्योकि उनका परिवार फिल्मी दुनिया से नहीं जुड़ा।
अमिताभ बच्चन ने पत्र भेजकर की थी तारीफ
एक्ट्रेस ने बताया कि- 'जब मुझे फिल्म 'क्वीन' के लिए अमिताभ बच्चन जी का एक खूबसूरत पत्र मिला, जिसमें उन्होंने मेरी परफॉर्मेंस की तारीफ की थी, तब मैंने सोचा कि जिस तरह अमिताभ बच्चन मेरे काम को समझ सकते हैं, मेरे पिताजी वैसा नहीं समझ सकते और इसके लिए मैं उनसे नाराज भी नहीं हो सकती, क्योंकि वह कलाकार नहीं हैं। उनका अपना अलग काम है।'
नेशनल अवॉर्ड मिला तो खुश हुए पैरेंट्स
कंगना ने बताया कि- समय के साथ उनके पैरेंट्स की सोच बदल गई, जब उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला तो उनके पैरेंट्स काफी खुश हुएं। उन्हें लगा कि- 'उनकी बेटी को देश के राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला है। इसके बाद जब कंगना को पद्मश्री पुरस्कार मिला तो यह उनके परिवार के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। तब उनके पैरेंट्स को एहसास हुआ कि फिल्मों में काम करते हुए भी सम्मान, पहचान और बड़े नागरिक सम्मान हासिल किए जा सकते हैं।
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो
कंगना फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, और इसी साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। यह फिल्म 2008 मुंबई अटैक के दौरान कामा और एल्बलेस अस्पताल में घटी एक सच्ची घटना से प्रेरित है। कहानी बहादुरी और मानवता को दर्शाती है। फिल्म में कंगना एक स्टाफ नर्स की भूमिका में नजर आएंगी, जो संकट की घड़ी में अपने कर्तव्य को निभाती है। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर और राइटर Manoj Tapadia हैं।