Karan Johar unfollowed several Bollywood celebriti

करण जौहर ने शाहरुख- सलमान समेत कई सेलेब्स को किया अनफॉलो

करण जौहर ने शाहरुख- सलमान समेत कई सेलेब्स को किया अनफॉलो

Karan Johar Instagram Unfollow: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर चर्चाओं में बने हुए है, दरअसल, करण जोहर ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रर्स किंग खान, सलमान खान, करीना कपूर, अलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स को अनफॉलो कर दिया है। उनके इस कदम ने  फैंस की चिंता बढ़ा दी है।   

दिग्गजों को किया अनफॉलो तो घटे फॉलोअर्स

करण जोहर ने जैसे ही इन सभी दिग्गजों को अनफॉलों किया। उनके फॉलोअर्स की संख्या कम होने लगी। पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.8 करोड़ थी। लेकिन शाहरुख खान, आलिया भट्ट और करीना कपूर समेत कई करीबी दोस्तों को अनफॉलो करने के बाद उनके फॉलोवर्स घटकर 1.75 करोड़ हो गई है।

आखिर करण जोहर ने क्यों किया अनफॉलो?

चर्चाएं तेज होने के बाद करण जोहर ने सेलेब्स को अनफॉलो करने पर सफाई देते हुए लिखा कि वो डिजिटल डिटॉक्स किया है। उन्होंने लिखा कि- 'यह एक डिजिटल डिटॉक्स है। मैं इंस्टाग्राम पर सभी को अनफॉलो इसलिए कर रहा हूं ताकि यहां बिताए जाने वाले समय और एनर्जी को कम कर सकूं। यह कोई ऐसी बात नहीं है जिसे नेशनल न्यूज बनाया जाए।' 

प्रियंका चोपड़ा को नहीं किया अनफॉलो

करण जोहर ने अपने कई करीबी दोस्तों आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा समेत दिग्गज स्टार शाहरुख खान, सलमान खान, करीना कपूर समेत कई को अनफॉलो कर दिया है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा को अब भी फॉलो किया कर रखा है।