कुनिका का इस एक्टर के साथ रोमांस का पुराना वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की एक्ट्रेस
Kunicka Sadanand On trollers: बिग बॉस 19 की फेम रही और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अपने बेबाक की वजह से काफी मशहूर हैं। वो अकसर राजनैतिक मुद्दो पर अपनी राय देती रहती है। ऐसे में कुछ लोगों ने एक्स पर उनके फिल्म का बोल्ड सीन डालकर उस वीडियो में आपत्तिजनक कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर कुनिका की नजर पड़ते ही वो भड़क गई। कुनिका ने कहा कि- 'भारत में औरतों को जलील करना और मार डालना पाप है।'
कुनिका का वायरल हुआ वीडियो, फिर भड़की
एक्ट्रेस कुनिका का एक फिल्म का पुराना बोल्ड सीन जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस एक फिल्मी सीन में अमरीश पुरी के साथ पूल में रोमांस करती नजर आ रही है। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि- 'ये कुनिका हैं, जो आदर्ष के झंडे उठाती हैं और मोदी जी को हर रोज गालियां देती हैं।'
इस पर एक्ट्रेस का रिप्लाई
ट्वीट का जबाव देते हुए कुनिका ने पहले सफाई दी फिर लिखा, ‘ये रोल है बेवकूफ। इसे एक्टिंग कहते हैं।’
कई यूजर के गंदे कमेंट पर दिया एक्ट्रेस ने जबाव
एक्ट्रेस के वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए थे, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई यूजर्स का रिप्लाई दिया। एक ने लिखा कि-
‘इस देश में औरत होना पाप हो गया है। औरतों को मारो, जला दो, कत्ल कर दो, रेप कर दो, उनको गाली दो, लांछन लगाओ, भ्रूण हत्या करो, तौहीन करो, उनका हक और उनसे मौका छीनों। ये सब जायज है हमारे नए भारत में।’
कुनिका के बचाव में आई यूजर
एक्ट्रेस के इस वीडियो के वायरल होने और उस पर गंदे कमेंट करने वालों पर भड़कते हुए एक महिला यूजर ने कुनिका का सपोर्ट किया और लिखा कि-
‘किसी एक्ट्रेस के पुराने सीन को लेकर उसे सार्वजनिक रूप से सेक्शुअलाइज करना, मजाक उड़ाना और गंदी बातें करना सनातन संस्कृति नहीं, बल्कि साफ तौर पर औरतों के प्रति घटिया सोच और मिसोजिनी है, जो लोग हर समय संस्कार और परंपरा की बातें करते हैं, वही ऑनलाइन महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करके शिकारी जैसी हरकतें कर रहे हैं। हिंदू धर्म महिलाओं का सम्मान सिखाता है, उनका अपमान, पीछा करना या उन्हें नीचा दिखाना नहीं। ऐसी सोच को बढ़ावा देने वाले हर आदमी को शर्म आनी चाहिए।’
90 की दशक की फेमस एक्ट्रेस
कुनिका सदानंद 90 की दशकी मशहूर एक्ट्रेस है। वो कई बड़ी फिल्मे जैसे - हम साथ-साथ हैं, बेटा, प्यार किया तो डरना क्या, खिलाड़ी, गुमराह, कोयला जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
हाल हि में वो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा भी थी। उन्होंने इस शो के दौरान अपनी कई पर्सनल बातों का खुलासा भी किया था। वो अकसर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं और राजनीतिक मुद्दों पर राय भी रखती हैं।