ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा!
Lalit Modi On Relationship Sushmita: बिजनेसमैन और पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और अपनी एक्स पॉर्टनर सुष्मिता सेन को खास बताते हुए उनके बारें में बात की और उनके साथ रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर कहने वालों को जबाव देते हुए कहा कि- 'एक्ट्रेस हर चीज का पेमेंट करती थीं।'
ललिल मोदी ने एक्ट्रेस को बताया खास
बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस के साथ रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि- 'सुष्मिता ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मेरी पर्सनैलिटी को निखारने में अहम भूमिका निभाई। हमारे बीच बहुत खूबसूरत रिश्ता था, लेकिन दूरियों और करियर की वजह से हम साथ नहीं रह पाए।' फिर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की।
उन्होंने आगे कहा कि-
'वह एक शानदार महिला हैं। उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलीशा की बेहतरीन परवरिश की है। मैं हमेशा उनकी उपलब्धियों को देखकर हैरान रह जाता हूं।'
'सुष्मिता सेल्फ-मेड वुमन'
ललित मोदी ने सुष्मिता सेन की तारीफ करते हुए उन्हें 'सेल्फ-मेड वुमन' बताया और कहा कि- 'वह एक बहुत अमीर महिला हैं। उन्होंने यह सब अपने दम पर हासिल किया है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं सुष्मिता के साथ कहीं बाहर गया हूं और मुझे किसी चीज की पेमेंट करनी पड़ी हो। वह हर चीज का पेमेंट करती थीं। मैं तो मानो एक केप्ट बॉयफ्रेंड (जिसका खर्च पार्टनर उठाए) था।'
सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहने वालों को ललित मोदी का जवाब
एक्ट्रेस को 'गोल्ड डिगर' कहने वालों को जवाब देते हुए कहा कि- 'वह एक सेल्फ-मेड महिला हैं और वह कभी भी किसी से कुछ स्वीकार नहीं करेंगी। इसलिए जब कोई कहता है कि वह 'गोल्ड डिगर' हैं, तो नहीं। ललित ही 'डायमंड डिगर' था, जितनी वह गोल्ड डिगर नहीं थीं, उससे कहीं ज्यादा मैं डायमंड डिगर था। जहां तक उनका सवाल है, मैं उम्मीद करता था कि मैं उनका डायमंड डिगर बनूं, क्योंकि वह वास्तव में एक हीरा थीं।'
बिजनेसमैन ने सुष्मिता के साथ रिश्ते का किया खुलास
साल 2022 में बिजनेसमैन ने सुष्मिता सेन के साथ कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके साथ रिलेशनशिप का खुलासा किया था। इसके बाद फरवरी 2025 में उन्होंने ही दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि भी की थी। साथ ही नई पार्टनर रीमा बोरी के बारे में भी जानकारी दी थी।