मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
DA Hike : केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. यह केंद्रीय कर्मचारियों अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो गया और पेशनभोगियों के लिए बड़ा तोहफा है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी. इसका मतलब है कि जुलाई, अगस्त, सिंतबर का बकाया वेतन के साथ मिलेगा.
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी से बाजारों में भी फर्क पड़ेगा. त्योहारों के मौके पर लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे. सातवें वेतन आयोग के तहत भी यह बढ़ोतरी लागू होगी. इसमें केंद्र सरकार के साथ पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स भी शामिल हैं. DA महंगाई भत्ता और DR महंगाई राहत में ऐलान किया गया है. दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनर्स को बड़ी राहत है. इस साल दूसरी बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है.
साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता
एक बेस बनाकर समझें तो अगर किसी की सैलरी 30,000 है तो कर्मचारी की सैलरी 900 रुपए अतिरिक्त बढ़ गई है, जिसकी 40,000 महीना सैलरी है. उसको 1,200 रुपए बढ़कर मिलेंगे. तीन महीने की बकाया राशि भी मिलेगी. कुल ₹2,700 से ₹3,600 होगी. एक बेस बनाकर समझें तो अगर किसी की सैलरी 30,000 है तो कर्मचारी की सैलरी 900 रुपए अतिरिक्त बढ़ गई है, जिसकी 40,000 महीना सैलरी है. उसको 1,200 रुपए बढ़कर मिलेंगे. तीन महीने की बकाया राशि भी मिलेगी. कुल ₹2,700 से ₹3,600 होगी.
औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) द्वारा मापी गई मुद्रास्फीति के रुझानों के आधार को देखते हुए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वर्ष में दो बार बढ़ाया जाता है. इसमें संशोधन जनवरी और जुलाई में होता है. इसका ऐलान आगे - पीछे हो सकता है, बकाया राशि दी जाती है. यह संशोधन सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम होने की उम्मीद है. जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है. 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों या पूर्व कर्मचारियों को फायदा होगा. उम्मीद है कि यह संशोधन सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम है. जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/importance-and-contribution-of-rashtriya-swayamsevak-sangh/77379