प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!
Munawar On Pranit Trolling: बिग बॉस 19 के फेम रहे प्रणीत मोरे इन दिनों '370 बिरयानी के पैसे वसूलने' को लेकर विवादो में घिरे हुए है, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं 370 बिरयानी को लेकर टिप्पणी करने वाले हिमांशु की नौकरी जा चुकी है। प्रणित-हिमांशु दोनों ने वीडियो जारी कर जनता से माफी भी मांगी थी। फिर दोनों ने अपना सोशल मीडिया डिएक्टिवेट कर दिया। लेकिन अब भी लोग दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। उन पर मीम्स बना रहें हैं। इसी बीच प्रणित मोरे के बचाव में मुनव्वर फारुकी उतरे।
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की अपील
मुनव्वर ने '370 बिरयानी के पैसे वसूलने' वाले विवाद के बाद प्रणित और हिमांशु की हो रही ट्रोलिंग को लेकर बता करते हुए। लोगों से थम जाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि- 'मुझे लगता है अब हम सबको थम जाना चाहिए। कॉमेडियन ने बहुत गलत बात बोली, क्राउड वर्क में भी बहुत गलत बात हुई। उस लड़की ने भी जो बोला, मैं उससे असहमत होता हूं। उन्होंने जो बोला, मुझे सुनना पसंद नहीं है, लेकिन एक लेवल होता है।'
कॉमेडियन ने आगे कहा कि-
दोनों को जितनी सजा मिलती थी मिली चुकी है, FIR हो गई, नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत चली गई, सब हो गया। उनके साथ उनकी बातों के लिए बहुत बुरा हुआ है, लेकिन अब रुक जाओ। कंटेंट के नाम पर जो उन्हें निचोड़ा जा रहा है, बस करो भाई। उन लोगों ने जो बात बोली, उसका अंजाम उन्हें मिल गया। जब किसी की लाश निकलेगी ना, तब तुम्हें समझ आएगा। बस करो अब। हर चीज की एक सीमा होती है। कानूनी तौर पर जो होना होगा, हो जाएगा, पर तुम अब चुप हो जाओ'।
विवाद के बाद प्रणित ने मांगी माफी
370 बिरयानी विवाद बढ़ने के बाद स्टैंडप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रणित ने कहा कि - 'यह बात मुझे एक्चुअली काफी टाइम से करनी थी। लेकिन मेरा Instagram सस्पेंड हो गया था। आप सब ने मेरा एक क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा। जिसके लिए मुझे काफी हेट मिल रही है और मुझे ऐसा लगता है यह हेट मैं डिजर्व भी करता हूं...'जिनको भी इस वजह से हर्ट हुआ है उन सब से मैं माफी मांगना चाहता हूं।'
कैसे हुआ विवाद?
दरअसल हाल हि में प्राणित मोरे का गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो रखा गया था। उस शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जिसमें शो के दौरान 22 वर्षीय हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने अपनी ही एक महिला मित्र की बात बताते हुए बेहद अश्लील और प्राइवेट बाते उस शो में शेयर की थी। उसने कहा था कि- 'हम मार्केट में गए। तो वो कहती क्या खिलाओगे? तू बता क्या खाएगी? तो हमने चिकन बिरयानी खाई वो आई होगी ₹360 ₹370 की। फिर वो कहती घर छोड़ आओ। मैं कहा यार ₹370 लगे हैं। मैं कहा वसूल तो करूंगा मैं।....युवक का वसूलने से मतलब फिजिकल इंटिमेसी'। इस पर किसी ने उन्हें रोका नहीं बल्कि सब हंसने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हिमांशु और कॉमेडियन प्रणीत मोरे की लोग जमकर आोलचना कर रहे हैं।