खेल

Ranchi में 3 साल बाद लौटेगा वनडे रोमांच: भारत vs साउथ अफ्रीका सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क:  राजधानी रांची में तीन साल के लंबे इंतजार के बाद JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का आयोजन होने जा रहा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर 2025 को यहां खेला जाएगा. यह मैच विशेष महत्व रखता है, क्योंकि अक्टूबर 2022 के बाद रांची में वनडे खेला जाएगा, जब भारत ने इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था.

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि न्यूजीलैंड की टीम जनवरी 2026 में भारत का दौरा करेगी, और इस दौरान रांची को उस श्रृंखला में एक मैच मिलने की संभावना है. 

इस दौरे के दौरान टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों के मैच खेले जाएंगे.

टेस्ट सीरीज  पहला टेस्ट – दिल्ली  दूसरा टेस्ट – गुवाहाटी

वनडे सीरीज पहला वनडे – 30 नवंबर, रांची दूसरा वनडे – 3 दिसंबर, रायपुर तीसरा वनडे – 6 दिसंबर, विशाखापट्टनम

JSCA स्टेडियम का वनडे रिकॉर्ड

बता दें कि अब तक इस स्टेडियम में कुल 6 वनडे मैच आयोजित किए गए हैं, जिनमें भारत ने 3 मैचों में जीत हासिल की, 2 में हार का सामना किया, और 1 मैच रद्द हुआ इसके अतिरिक्त, यहां 3 टेस्ट मैच और 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले जा चुके हैं. महिला क्रिकेट में भी इस मैदान ने 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की मेज़बानी की है.