370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!
Pranit Apologized after 370 Controversy: बिग बॉस 19 के फेम रहे प्रणीत मोरे इन दिनों विवादो में घिरे हुए है, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया से भी गायब हो गए थे। हालांकि अब उनका सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो चुका है। उन्होंने वीडियो जारी कर सबसे माफी मांगी और बताया उनका अकाउंट सस्पेंड हो चुका है।
दरअसल, कुछ दिन पहले प्रणित के एक शो के दौरान एक हिमांशु जांगड़ा नाम के युवक ने 370 की बिरयानी के पैसे वसूलने को लेकर बात की थी, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद एक और पुरानी वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक मेडिकल स्टूडेंट डेडबॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर मजाक उड़ाते नजर आ रही थी। इन वीडियो के आने के बाद प्रणित को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा था।
विवाद के बाद प्रणित ने मांगी माफी
370 बिरयानी विवाद बढ़ने के बाद स्टैंडप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रणित ने कहा कि - 'यह बात मुझे एक्चुअली काफी टाइम से करनी थी। लेकिन मेरा Instagram सस्पेंड हो गया था। आप सब ने मेरा एक क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा। जिसके लिए मुझे काफी हेट मिल रही है और मुझे ऐसा लगता है यह हेट मैं डिर्व भी करता हूं।'
आगे ने कहा कि-
'उस लड़के से जब मैं क्राउड वर्क कर रहा था उसने काफी डेरोगेटरी चीजें बोली लेकिन सब लोग उस पे हंस रहे थे तो मैं भी कैरिड अवे हो गया और मुझसे लैप्स एंड जजमेंट हो गया और मुझे लगता है ये मेरी काफी बड़ी गलती थी मैं चाहता था तो मैं उसको वहां पे ही रोक सकता था या स्टैंड ले सकता था लेकिन जो मैं नहीं कर पाया। मैंने उसको एक प्लेटफार्म दिया जिसकी वजह से ये चीजें इतनी एस्केलेट हो गई।
'एक मौका दो सुधार करुंगा'
'जिनको भी इस वजह से हर्ट हुआ है उन सब से मैं माफी मांगना चाहता हूं। जो भी लीगल प्रोसीडिंग्स मेरे अगेंस्ट हो रही है उसके लिए मैं अथॉरिटीज के साथ कोऑपरेट भी कर रहा हूं। लेकिन आप सब से मैं बस यही रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि आप सब मुझे प्लीज एक चांस दो। मैं बेटर इंसान बन के दिखाऊंगा। मेरे लिए भी एक लर्निंग थी। तो मैं खुद के ऊपर भी काम कर रहा हूं। मैं अपने कंटेंट के ऊपर भी काम करूंगा। और यह चीज आप फ्यूचर में मेरे काम में भी देख पाओगे।'
कैसे हुआ विवाद?
दरअसल हाल हि में प्राणित मोरे का गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो रखा गया था। उस शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जिसमें शो के दौरान 22 वर्षीय हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने अपनी ही एक महिला मित्र की बात बताते हुए बेहद अश्लील और प्राइवेट बाते उस शो में शेयर की थी। उसने कहा था कि- 'हम मार्केट में गए। तो वो कहती क्या खिलाओगे? तू बता क्या खाएगी? तो हमने चिकन बिरयानी खाई वो आई होगी ₹360 ₹370 की। फिर वो कहती घर छोड़ आओ। मैं कहा यार ₹370 लगे हैं। मैं कहा वसूल तो करूंगा मैं।....युवक का वसूलने से मतलब फिजिकल इंटिमेसी'। इस पर किसी ने उन्हें रोका नहीं बल्कि सब हंसने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हिमांशु और कॉमेडियन प्रणीत मोरे की लोग जमकर आोलचना कर रहे हैं।
हिमांशु की जॉब भी गई
22 साल के हिमांशु जांगला वेब डेवलपर है, वो गुरुग्राम स्थित कंपनी स्टारविक डिजाइन में काम करते थे। लेकिन इस वीडियो के आने के बाद कंपनी को कई सारे कॉल और मेल गए कि, हिमांशु को नौकरी से निकाल दिया जाए। इसके बाद कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है।