आमिर खान की शादी को लेकर राखी गुलजार का बयान आया सामने!
Rakhee Gulzar on Aamir Marraige: बॉलीवुड की 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने आमिर खान की शादी को लेकर बयान दिया।
दरअसल, आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी की पुष्टि स्वंय आमिर खान ने की है। इसके बाद से कुछ लोग उनकी उम्र की वजह से उनकी शादी को लेकर ट्रोल कर रहें हैं, कि वो इस उम्र में शादी कर रहें है। इसी बीच एक्ट्रेस का बयान सामने आया है, जो चर्चा में बने हुए हैं।
राखी गुलजार का आमिर की शादी को लेकर बयान
एक इंटरव्यू के दौरान राखी गुलजार से आमिर खान की शादी को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा कि- 'शादीशुदा जिंदगी में सुख का संबंध उम्र से नहीं होता और 61 की उम्र में शादी करने में हर्ज क्या है? उन्होंने इसके लिए उन्होंने हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो का उदाहरण भी दिया।'
उन्होंने आगे कहा कि-
'60 साल की उम्र में शादी करने में क्या बुराई है? रॉबर्ट डी नीरो दो बार शादी कर चुके हैं और अब अपनी पार्टनर टिफनी चेन के साथ रिश्ते में हैं, जिनसे उनकी एक बेटी है जिसका जन्म 2023 में हुआ था। उन्होंने 80 साल से अधिक उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया था। शादीशुदा जिंदगी में खुशी और सुख उम्र पर निर्भर नहीं करता।'
एक्ट्रेस ने खुद का दिया उदाहरण
राखी गुलजार ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि- टउन्होंने गीतकार गुलजार से तब शादी की थी, जब वह लगभग 40 साल के थे। गुलजार और राखी ने 15 मई, 1973 को शादी की थी और बेटी मेघना गुलजार के पैरेंट्स बने।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-
'मैं फिल्म इंडस्ट्री की अंदरूनी बातों से वाकिफ नहीं हूं, न ही मैंने आमिर खान के साथ काम किया है। लेकिन मैं इतना जरूर जानती हूं कि वो बहुत ही ईमानदार इंसान हैं। और जिस तरह से उन्होंने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ शादी के बाद भी दोस्ती बनाए रखी है, वो तरीका मुझे बहुत पसंद है। यह उनके बारे में बहुत कुछ बताता है।'
आमिर ने दी थी शादी की कंफर्मेशन
एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए आमिर खान ने अपने शादी की कंफर्मेशन दी। उन्होंने कहा कि- ‘मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।’
साल 2025 में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी 1 साल से ज्यादा तक लिव-इन पार्टनर के तौर पर रहें। और अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। कपल की शादी बहुत निजी तरीके से होगी।
बता दें कि, दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते थे। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे। फिर किरण से तलाक के कुछ साल बाद आमिर ने गौरी को डेट करना शुरु किया। गौरी स्प्रिट का एक 7 साल का बेटा भी है।
पहले कर चुके 2 शादी
आमिर ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। फिर शादी के करीब 16 साल बाद साल 2002 में वो रीना से अलग हो गए थे। उनसे आमिर के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं।
फिर उन्होंने डायरेक्टर किरण राव से 2005 दूसरी शादी की थी, लेकिन साल 2021 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है।