सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर आने वाले फैन से रामचरण ने की मुलाकात, वीडियो वायरल
Ram Charan Meet Fan: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' का हाल हि में प्रमोशन इवेंट का आयोजन किया गया था, जहां अचानक एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज में आ गया था, जहां जान्हवी कपूर, राम चरण बैठे थे। इस वजह से एक्ट्रेस डर गई। हालांकि तुरंत एक्टर का बॉडीगॉर्ड पहुंचा और फैन को उठाकर बाहर ले गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद एक्टर ने अपने उस फैन से अकेले में मुलाकात की।
फैन से अलग से की मुलाकात
इस घटना के बाद एक्टर रामचरण ने अपने फैन को बुलाया और उससे अकेले में मुलाकात की। फैन एक्टर को देखते ही इमोशनल हो गया और रोने लगा, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्टर फैन को चुप कराते भी नजर आ रहे हैं।
मुलाकात के बाद एक्टर ने उसके साथ सेल्फी भी ली। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग एक्टर रामचरण की तारीफ कर रहे है।
विजयवाड़ा में रखा गया था प्रमोशनल इवेंट
2 जून मंगलवार को विजयवाड़ा में ' पेड्डी' का प्रमोशनल इवेंट रखा गया। वहां फिल्म में लीड रोल में रहने वाले राम चरण और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इवेंट में पहुंचे थे। तभी स्टेज में एक्टर का हमशक्ल उनसे मिलने के चक्कर में सुरक्षा घेर तोड़कर उनके पास पहुंच गया था। इससे एक्ट्रेस बुरी तरह डर गई थी, वो असहज नजर आई। फिर सुरक्षा इंत्जाम बढ़ाए गए। और उसे बाहर भेजा गया।
फिल्म पेद्दी की क्या है कहानी?
राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' एक प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो खेल के मैदान में अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद की कहानी बयां करती है। फिल्म एक हिम्मती और ताकतवर ग्रामीण युवा की जीवन गाथा है, जो सिर्फ एक खेल में सिद्ध नहीं, बल्कि कुश्ती, दौड़ और क्रिकेट समेत कई खेलों में बेहद निपुण है। उनकी प्रतिभा और लगन को देखकर आस-पास का हर व्यक्ति उनका दीवाना है। इस फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा है और निर्देशन भी उन्होंने ही किया