ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपने 2 दिवसीय ऋषिकेश दौरे के दौरान आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आईं। वह साड़ी पहनकर और चेहरे पर पीला गमछा ओढ़कर स्कूटी से जानकी सेतु पार करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने 'हर-हर गंगे' के जयकारे भी लगाए। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
रवीना का सादा लुक
रवीना टंडन परमार्थ निकेतन पहुंचीं, जहां उन्होंने कथा सुनी, गंगा आरती में हिस्सा लिया और गौ पूजन किया। पूरे प्रवास के दौरान वह भक्ति और आध्यात्मिक गतिविधियों में लीन दिखी। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। ऋषिकेश दौरे का सबसे चर्चित पल तब रहा, जब वह साड़ी पहनकर और चेहरे पर पीला गमछा ओढ़े स्कूटी से जानकी सेतु पार करती नजर आईं। गंगा तट और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए उन्होंने 'हर-हर गंगे' के जयकारे लगाए। उनका यह सादा और आध्यात्मिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।
ऋषिकेश से पुराना नाता
रवीना टंडन का ऋषिकेश और परमार्थ निकेतन से पुराना नाता रहा है। वह वक्त-वक्त पर यहां आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने आती रहती हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार ऋषिकेश जरूर आना चाहिए।