56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!
Salim Kumar Passed Away: मलयालम एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट की वजह से 6 जून शनिवार रात को एक्टर का निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि, वो कई दिनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें कोच्चि (केरल) के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
कॉर्डियक अरेस्ट से हुआ निधन
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘उन्हें (सलीम कुमार) अस्पताल लाने के बाद तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट, एंटीबायोटिक्स, डायलिसिस और अन्य जरूरी जीवन रक्षक सिस्टम पर रखा गया था। इलाज के दौरान ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें रिवाइव करने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन उनकी धड़कनें वापस नहीं लाई जा सकीं।
आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
पारावुर टाउन हॉल में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे तक उनका एर्नाकुलम के नॉर्थ पारावुर स्थित उनके आवास पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
सलीम कुमार मलयालम सिनेमा के मशहूर एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम किया, इसके साथ ही उन्होंने तमिल और ओडिया फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमिक रोल से की थी। वो अपनी कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर थे।
कई बार सम्मानित हुए सलीम कुमार
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार को केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों से कई बार नवाजा जा चुका है। उनकी अभिनय क्षमता और फिल्मों में दिए योगदान के लिए उन्हें लगातार सम्मान मिलता रहा।
प्रमुख केरल राज्य फिल्म पुरस्कार
2010- फिल्म ‘आदामिन्टे मकन अबू’ में अबू की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार। (इसी भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था) 2005- फिल्म ‘अचनुरंगथा वीडु’ के लिए द्वितीय सर्वश्रेष्ठ अभिनेता 2013- फिल्म ‘अयालुम न्जानुम थम्मिल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता 2017- फिल्म ‘करुथा जूथन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार
परिवार
सलीम कुमार की पत्नी सुनीता हैं। दंपति को दो बेटे हैं — चंदू सलीम कुमार और आरोमल सलीम कुमार। इनमें चंदू सलीम कुमार भी एक अभिनेता हैं और फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।