एक्टर शिशिर शर्मा ने सुशांत के सुसाइड पर कहा- 'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था'!
Shishir Sharma On Sushant Suicide: फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शिशिर शर्मा सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके है। हालहि में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर शिशिर शर्मा से सुशांत सिंह राजपूत के बारें में बात की गई और उनसे पूछा गया कि - क्या उन्हें लगता है कि, सुशांत ने सुसाइड किया था, तो उन्होंने कहा कि - 'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था'!
सुशांत से टीवी के दिनों से थी पहचान
एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर शिशिर शर्मा से जब सुशांत शर्मा के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि - 'उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे।'
उन्होंने आगे बताया कि -
'जब नितेश तिवारी ने उन्हें ‘छिछोरे’ में कास्ट किया और बताया कि सुशांत भी फिल्म का हिस्सा होंगे, तो मैं काफी एक्साइटेड हो गया था। इसके बाद एक्टर ने बताया कि फिल्म के सेट पर मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पुराने दिनों को याद किया।'
सुशांत की सुसाइड पर नहीं हुआ यकीन
एक्टर ने बताया कि - 'जब मुझे सुशांत के बारे में शाम को 4 बजे मैसेज आया, मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। बहुत मुश्किल था। एकदम से अंदर से टक्का-सा लगा... कैसे, क्यों, इतना बेहतरीन एक्टर, इतना सुलझा हुआ आदमी ऐसा क्यों करेगा? कुछ तो कारण होगा। ऐसे कोई खुदकुशी थोड़ी कर लेता है। बहुत दुख हुआ।'
'मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था'
एक्टर शिशिर शर्मा से जब पूछा गया कि, क्या आपको लगता है, उन्होंने सुसाइड किया था??
इस पर एक्टर ने कहा कि - 'नहीं, मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था। वो ऐसा इंसान नहीं था जो ऐसा कदम उठाएगा। वो बहुत ही सुलझा हुआ आदमी था, बहुत ज्यादा सुलझा हुआ था। मुझे शक है कि वो सुसाइड करेगा। ऐसा करने के लिए तुम्हें बहुत हिम्मत और जिगर चाहिए। आप ऐसा नहीं कर सकते कि बस एक रस्सी ले आओ और खुद को फांसी पर लटका लो, नहीं।'
2020 में सुशांत की हुई थी मौत
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने शुरुआत में इस मामले को आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर उठे सवालों और सुशांत के परिवार द्वारा पटना में दर्ज कराई गई FIR के बाद मामले में हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगने लगे। इस मुद्दे ने पूरे देश में चर्चा और विवाद पैदा कर दिया था।
CBI को सौंपी गई थी जांच
सुप्रीम कोर्ट के आदेश और बिहार सरकार की सिफारिश पर अगस्त 2020 में इस मामले की जांच आधिकारिक रूप से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई थी। CBI ने अपनी जांच के बाद अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत में किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश, हत्या या आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला।