Urvashi Rautela reacted angrily to a viral AI-crea

एक्ट्रेस की तुलना करने वाली AI फोटो वायरल होने पर उर्वशी ने जताई नाराजगी

एक्ट्रेस की तुलना करने वाली AI फोटो वायरल होने पर उर्वशी ने जताई नाराजगी

Urvashi Slams AI Photo: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल हि में उनकी एक AI तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ऐसे में जब एक्ट्रेस की उस पर नजर पड़ी तो एक्ट्रेस भड़क उठी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए गुस्सा जाहिर किया। 

एक्ट्रेस की AI तस्वीर वायरल

उर्वशी की AI तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उर्वशी सहित ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के स्टारडम की तुलना की गई। फोटो में ऐश्वर्या राय को ग्लोबल स्टारडम के टॉप पर दिखाया वहीं प्रियंका चोपड़ा एक सिंहासन पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके पास दीपिका पादुकोण व माधुरी दीक्षित खड़ी हैं, जबकि आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और उर्वशी रौतेला को उनके नीचे घुटनों के बल बैठा दिखाया गया। उन सभी पर एक्ट्रेस के नाम भी लिखे हैं। 

उर्वशी रौतेला का पोस्ट वायरल

एक्ट्रेस ने AI तस्वीर शेयर करते हुए उसे टॉक्सिक बताया और उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा कि - 'हर एक्ट्रेस का अपना सफर होता है। उर्वशी इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस में हैं, जहां वे लगातार पांचवीं बार भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि- 

'मेरा मानना है कि हर एक्ट्रेस का अपना एक अलग सफर, कड़ी मेहनत और किस्मत होती है। महिलाओं की आपस में तुलना करने या फैन वॉर कराने से सिर्फ नेगेटिविटी फैलती है। इसकी जगह हमें टैलेंट, ग्रोथ और दयालुता का सम्मान करना चाहिए। कृपया इस तरह की टॉक्सिसिटी को बंद करें।' 

कांस पर पहुंची थी उर्वशी

12 मई से 23 मई तक फ्रांस में कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी इस फेस्टिवल पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सिल्वर कलर की विएतनाम के जॉली पॉली डिजाइनर की ड्रेस पहनकर कान्स में शिरकत की थी, जिसमें उनका लुक काफी एलीगेंट लग रहा था।  

एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि- 'जब भी मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हूं, तो मैं सिर्फ उर्वशी नहीं रह जाती, बल्कि मैं इंडिया बन जाती हूं। यह लगातार मेरा पांचवां साल है और मुझे इस बात पर गर्व है।'