The trailer of Varun Dhawan's upcoming film 'Hai J

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज

'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' Trailer:बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर ड्रामा, लवस्टोरी, कॉमेडी, कन्फ्यूजन से भरी हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर 'गरम मसाल' फिल्म की याद दिलाता है। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। 

कैसा है film ट्रेलर?

'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर जॉन अब्रहम और अक्षय कुमार की फिल्म 'गरम मसाला' की याद दिलाता है। शुरुआत में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर को दिखाता है, वो दोनों हसबैंड - वाइफ रहते हैं। दोनों में बहुत ज्यातदा प्यार रहता है। फिर वरुण धवन कहते वो पिता बनना चाहते हैं, लेकिन मृणाल तैयार नहीं होती हैं। फिर एक्टर की मुलाकात पूजा हेगड़े से होती है। दोनों की लवस्टोरी शुरु हो जाती है। फिर पूजा वरुण को मां बनने की खबर देती है, और वहीं मृणाल भी आकर उसे प्रेग्नेंट होने की जानकारी देती है। फिर शुरु होता है गरम मसाला फिल्म जैसा हाल। फिल्म में पूजा हेगड़े के भाई के रुप में जिम शेरगिल एंट्री होती है।

वहीं राकेश बेदी, जिमी शेरगिल और मनीष पॉल भी इसमें नजर आएंगे, फिर डायलॉग और कॉमेडी का दुगना तड़का लग जाता है। 

'है जवानी तो इश्क होना है' की स्टार कास्ट  

'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म बॉक्स ऑफिस में 5 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं, इनके अलावा राकेश बेदी, जिमी शेरगिल, अली असगर, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, मौनी रॉय और राजेश कुमार भी अहम किरदार में नजर आएंगे।