मनोरंजन

Varun metro Controversy Update: मेट्रो विवाद पर वरुण धवन की टीम ने दिया क्लेरिफिकेशन!

Varun metro Controversy Update: बॉलीवुड के जाने – माने एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चाओं में बने हुएं है। इसी बीच एक्टर का मुंबई मेट्रो का एक वीडियो सामने आने के बाद वो विवादों में घिर गए हैं, जिसके बाद उनकी टीम ने सफाई दी है।

Varun metro Controversy Update: वीडियो वायरल होने पर हुई ट्रोलिंग

दरअसल, एक्टर का मुंबई मेट्रो के अंदर ओवरहेड मेटल रॉड से लटककर पुल अप करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था, जिसके सामने आने के बाद महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से इस पर रिएक्ट करते हुए इसे अपराध बताया था। इसके बाद एक्टर को काफी ट्रोल किया जा रहा था ऐसे में वरुण की टीम ने बयान जारी कर इस पर सफाई दी है।

Varun metro Controversy Update: एक्टर की टीम ने दी सफाई

विवाद बढ़ता देख वरुण धवन की टीम ने सफाई देते हुए कहा कि- वरुण धवन पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वरुण धवन की टीम ने बयान जारी कर कहा कि- "हम वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से संबंधित खबरों पर स्पष्टीकरण देना चाहते हैं। हम ये क्लियर करना चाहते हैं कि वरुण धवन पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगा है। अथॉरिटी द्वारा जारी की गई पिछली पोस्ट हटा दी गई है। इस गलतफहमी को दूर करने के लिए उन्होंने जो सहयोग दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। वरुण धवन सिटी के नियमों और मेट्रो डिपार्टमेंट के लोगों के प्रयासों का पूरा सम्मान करते हैं। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है और इस सटीक जानकारी को शेयर करने के लिए हम मीडिया का धन्यवाद करते हैं।"

वरुण ने ही शेयर किया था वीडियो

एक्टर वरुण धवन सिनेमा हॉल में सरप्राइज विजिट करने के लिए शनिवार के दिन ट्रैफिक से बचने के लिए मुंबई मेट्रो स्टेशन में सफर करते नजर आएं। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने फैंस से पूछा था कि वो किस थिएटर जा रहे हैं।’ फिर कुछ ही देर बाद वरुण के सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने लगे, जिनमें वो मेट्रो कोच के अंदर ओवरहेड मेटल रॉड से लटककर पुल-अप करते नजर आ रहें हैं। वीडियो में उनके आसपास अन्य यात्री भी खड़े दिखे।

मुंबई मेट्रो की ओर से मिली एक्टर को चेतावनी!

वीडियो सामने आते ही मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड हरकत में आई और उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट से एक्टर का पुल-अप करते का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि- “इस वीडियो के साथ आपकी एक्शन फिल्मों की तरह डिस्क्लेमर होना चाहिए था, @Varun_dvn। महा मुंबई मेट्रो में ऐसा करने की कोशिश न करें। दोस्तों के साथ मेट्रो में ‘हैंग आउट’ करना ठीक है, लेकिन ये ग्रैब हैंडल लटकने के लिए नहीं होते। इस तरह के काम मेट्रो रेलवे (ऑपरेशन और मेंटेनेंस) एक्ट, 2002 के तहत न्यूसेंस फैलाने और/या प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराओं के तहत दंडनीय हैं। अपराध की गंभीरता के आधार पर जुर्माना और जेल भी हो सकती है तो दोस्तों, घूमो-फिरो, लेकिन वहां लटको मत। महा मुंबई मेट्रो में जिम्मेदारी से यात्रा करें।”
23 जनवरी को वरुण की बॉर्डर 2 हुई रिलीज
23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 3 दिन में करीब 121 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ फिल्म का सीक्वल है।
फिल्म की स्टार कॉस्ट
‘बॉर्डर 2’ 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ की तरह ही है, या यूं कहे उसका स्विकल है, इसमें भी सभी एक्टर भारतीय सेना के जवान के रुप में देश की रक्षा करते नजर आएंगे। इसकी स्टार की बात करें तो इसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल इनके अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन, आन्या सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह जैसे कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे।