बिहार

दरभंगा में बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर विजिलेंस का छापा

न्यूज़11 भारत  बिहार/डेस्क: विजिलेंस टीम ने आज सुबह दरभंगा के हाउसिंग कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) प्रणव कुमार के किराए के मकान पर छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार, टीम को मौके से महत्वपूर्ण दस्तावेज़, नकदी और कई अहम सामग्रियां मिली हैं.

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को हिरासत में लिया गया  छापेमारी के दौरान टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को हिरासत में लिया है. वहीं विभाग के दो अन्य कर्मियों से भी पूछताछ जारी है. 

आय से अधिक संपत्ति को लेकर हो रही कार्यवाई  विजिलेंस विभाग के सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर की गई है. जांच टीम मौके पर मौजूद है और सभी दस्तावेज़ों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि पूरी जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी.

यह भी पढ़े: बिहार चुनाव 2025: उत्तर बिहार के 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, इन सीटों पर रहेगी कड़ी टक्कर